भारतीय बाजार में VW Tayron 7-सीटर एसयूवी की बुकिंग 51,000 रुपये में हुई शुरू

भारत में Volkswagen Tayron सिर्फ फुली-लोडेड R-Line वेरिएंट में उपलब्ध है और इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है

फॉक्सवैगन ने भारत में 2026 की शुरुआत अपनी नई Tayron R-Line की बुकिंग के साथ शुरू कर दी है। यह प्रीमियम 7-सीटर SUV फरवरी 2026 में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगी। ग्राहक इसे देशभर के अधिकृत फॉक्सवैगन डीलरशिप और ब्रांड के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए 51,000 की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं।

यह फीचर-लोडेड और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड फैमिली SUV भारत में लोकली असेंबल की जा रही है, जिससे इसकी कीमत कम रहने की उम्मीद है। इसकी अनुमानित शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 45 लाख रुपये हो सकती है। यह एसयूवी Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, MG Gloster, Jeep Meridian और आने वाली MG Majestor से मुकाबला करेगी।

डिज़ाइन की बात करें तो Tayron R-Line अपने प्रीमियम लुक से खास पहचान बनाती है। इसमें IQ Lights के साथ HD Matrix LED हेडलैम्प्स दिए गए हैं, जो सेगमेंट में पहली बार मिलते हैं। इस एसयूवी में R-Line स्पोर्टी डिज़ाइन एलिमेंट्स, 19-इंच Coventry अलॉय व्हील्स और इल्यूमिनेटेड फ्रंट व रियर फॉक्सवैगन लोगो भी मिलते हैं।

VW Tayron Rline (2)

केबिन के अंदर, Tayron R-Line में पैनोरैमिक सनरूफ, एर्गोनॉमिक सीट्स और 15-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो सेगमेंट-फर्स्ट फीचर है। इसके साथ 10.25-इंच डिजिटल कॉकपिट, ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले और 12-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स मिलती हैं, जिनमें मेमोरी, वेंटिलेशन, मसाज और लम्बर सपोर्ट शामिल है। 30 कलर एम्बिएंट लाइटिंग भी इसकी खासियत है।

सेफ्टी के लिहाज से इसमें 9 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असेंट और डिसेंट कंट्रोल और लेवल 2 ADAS के साथ 14 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, मल्टीपल ड्राइवर प्रोफाइल मोड्स भी मिलते हैं। SUV को पावर देता है 2.0-लीटर TSI EA888 evo4 पेट्रोल इंजन, जो 204 PS की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4MOTION ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है।

VW Tayron Rline (1)

यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 7.3 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 224 किमी/घंटा (इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड) है। ग्राहक इसे Dolphin Grey Metallic, Oryx White Mother-of-Pearl Effect और Nightshade Blue Metallic सहित 7 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में चुन सकते हैं।

इस मौके पर फॉक्सवैगन इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर नितिन कोहली ने कहा, “भारत में एक भरोसेमंद जर्मन कार ब्रांड के तौर पर हम अपने ग्राहकों के लिए एक दमदार, आधुनिक और मजेदार लक्जरी एसयूवी लाने के लिए तैयार हैं, जो उनकी लाइफस्टाइल की हर जरूरत को पूरा करेगी। प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी सेगमेंट में जरूरी है कि कार स्टाइलिश होने के साथ-साथ उपयोगी और बेहतरीन क्वालिटी की भी हो।”