
2022 में लॉन्च के बाद से हर 24 मिनट में एक Virtus की बिक्री हुई है और यह पिछले 2 वर्षों से प्रीमियम सेडान सेगमेंट में नंबर-1 बनी हुई है
Volkswagen India अपनी लोकप्रिय प्रीमियम सेडान Virtus की लॉन्चिंग के चार साल पूरे होने का जश्न मना रही है। साल 2022 में लॉन्च हुई Virtus पिछले दो वर्षों से लगातार प्रीमियम सेडान सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रही है। इस खास मौके पर कंपनी ने देशभर में अपने डीलरशिप नेटवर्क पर ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स और बेनिफिट्स की घोषणा की है।
कंपनी की ओर से Virtus की पूरी वेरिएंट रेंज पर Buy Now, Pay Later योजना, लॉयल्टी बेनिफिट्स, स्पेशल एनिवर्सरी ऑफर्स और डॉक्टर्स व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए एक्सक्लूसिव ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स का उद्देश्य मौजूदा ग्राहकों को धन्यवाद देना और नए ग्राहकों को फॉक्सवैगन परिवार से जोड़ना है।
Volkswagen के अनुसार, पिछले चार वर्षों में भारत में औसतन हर 24 मिनट में एक Virtus की बिक्री हुई है। साल 2026 में भी इस सेडान की मांग लगातार बनी हुई है। खास तौर पर GT वेरिएंट्स और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले मॉडल्स को ग्राहकों से सबसे ज्यादा प्यार मिला है। इससे साफ है कि बेहतर परफॉर्मेंस, प्रीमियम अनुभव और शानदार ड्राइविंग डायनेमिक्स चाहने वाले खरीदारों के बीच Virtus की लोकप्रियता बरकरार है।

इस अवसर पर Volkswagen India के ब्रांड डायरेक्टर नितिन कोहली ने कहा कि “Virtus के चार साल पूरे होना कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने ग्राहकों के भरोसे के लिए उनका धन्यवाद दिया और कहा कि ये विशेष ऑफर्स उसी भरोसे का सम्मान करने और नए ग्राहकों का स्वागत करने का एक तरीका हैं।”
इंजन विकल्पों की बात करें तो Volkswagen Virtus में 1.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। वहीं GT वेरिएंट में 1.5-लीटर TSI EVO टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 150 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प उपलब्ध है।

फीचर्स की बात करें तो Virtus में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस फोन चार्जर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, क्रूज़ कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग और 8-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल होल्ड कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा, ABS के साथ EBD और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।