2026 में Volkswagen भारत में लाएगी 5 नए मॉडल, SUV सेगमेंट पर रहेगा फोकस

Volkswagen इस साल भारतीय बाजार में 3 SUV, 1 हैचबैक और 1 सेडान लॉन्च करेगी

फॉक्सवैगन इंडिया आने वाले सालों में कई नएमॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस लिस्ट में भारत में लोकली तैयार की जाने वाली कारों के साथ-साथ पूरी तरह इम्पोर्ट की गई प्रीमियम कारें भी शामिल होंगी। कंपनी का मकसद अलग-अलग सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना और ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देना है। हमने यहाँ इस साल भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल्स की जानकारी दी है।

1. Volkswagen Tayron R-Line

VW Tayron Rline (1)

फॉक्सवैगन Tayron R-Line को इसी तिमाही में लॉन्च किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। इसकी लोकल असेंबली भारत में शुरू हो चुकी है। यह SUV 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जिसे 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स और स्टैंडर्ड ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से जोड़ा जाएगा। यह लेटेस्ट जनरेशन की ग्लोबल Tiguan पर आधारित होगी और एक ज्यादा प्रीमियम, आरामदायक और प्रैक्टिकल 7-सीटर SUV के रूप में कंपनी की लाइनअप में सबसे ऊपर पोजिशन की जाएगी।

2. Volkswagen Taigun Facelift

Taigun Facelift 1
Image Source: Aditya Lala Twitter (X)

हाल ही में स्कोडा Kushaq फेसलिफ्ट का खुलासा होने के बाद, Volkswagen Taigun का फेसलिफ्ट वर्जन भी जल्द आने वाला है। इसमें कॉस्मेटिक अपडेट्स और ज्यादा प्रीमियम केबिन देखने को मिलेगा। फीचर्स की लिस्ट Kushaq फेसलिफ्ट जैसी हो सकती है, हालांकि ADAS और 360-डिग्री कैमरा को शामिल नहीं किया जाएगा। इंजन विकल्पों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और इसमें 1.0L और 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलते रहेंगे, लेकिन नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा जा सकता है।

3. Volkswagen Virtus Facelift

Volkswagen Virtus

फॉक्सवैगन Virtus सेडान को इस साल की दूसरी छमाही में अपडेट मिलने की उम्मीद है। इस अपडेट के साथ इसमें Taigun फेसलिफ्ट जैसे नए और बेहतर फीचर्स दिए जा सकते हैं। इनमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स, ज्यादा प्रीमियम और अपग्रेडेड इंटीरियर मैटेरियल्स और नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हो सकता है, जिससे ड्राइविंग अनुभव पहले से ज्यादा स्मूद और आरामदायक होगा।

4. Volkswagen Golf GTI

भारत में पहले लॉन्च हुई फॉक्सवैगन Golf GTI की पूरी यूनिट्स बहुत जल्दी बिक गई थीं। अब कंपनी इस साल के अंत में इसका नया बैच लिमिटेड यूनिट्स में फुली इम्पोर्ट के रूप में लाने की तैयारी कर रही है। यह कार 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जो 265 PS की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ यह कार सिर्फ 5.9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

5. Volkswagen Tayron

Volkswagen Tayron

R-Line वर्जन के बाद इस साल Volkswagen Tayron का स्टैंडर्ड वर्जन भी लॉन्च होने की उम्मीद है। यह कई इंटरनेशनल मार्केट्स, खासकर यूरोप में Tiguan Allspace की जगह ले चुकी है और 5-सीटर Tiguan की तुलना में कई नए अपडेट्स के साथ आएगी। हालांकि ग्लोबली इसमें कई इंजन ऑप्शन मिलते हैं, लेकिन भारत में इसे 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ही पेश किया जा सकता है।