Volkswagen भारतीय बाजार में इस साल कम से कम दो और नई प्रीमियम कारों को लॉन्च करेगी
फॉक्सवैगन ने हाल ही में भारतीय बाजार में टिगुआन आर-लाइन एसयूवी को 48.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी इस साल के बचे हुए महीनो में 2 और प्रीमियम मॉडल Golf GTI और Tayron को लॉन्च करेगी। इसके अलावा कंपनी ID.4 को भी लाने की योजना बना रही है।
फॉक्सवैगन गोल्फ के लिए भारतीय बाजार में वर्षों से इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस गर्मी में यह इंतजार खत्म हो जाएगा। फॉक्सवैगन जून तक भारतीय बाजार में अपनी वैश्विक कॉम्पैक्ट हैचबैक की आठवीं पीढ़ी के मॉडल को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसे विशेष रूप से परफॉरमेंस-ओरिएंटेड GTI वर्जन में पेश किया जाएगा। जर्मन ऑटोमेकर ने पुष्टि की है कि वह हॉट हैच को नवीनतम, फेसलिफ़्टेड संस्करण में ला रही है।
जर्मनी के वोल्फ्सबर्ग में निर्मित, VW Golf GTI Mk 8.5 में ग्योर, हंगरी में निर्मित EA888 LK3 evo4 इंजन का उपयोग किया गया है। क्विक-शिफ्टिंग 7-स्पीड DSG के साथ मिलकर, 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल इंजन 261 बीएचपी की पावर और 370 न्यूटन-मीटर का टॉर्क उत्पन करता है। परफॉरमेंस की बात करें, तो गोल्फ जीटीआई 0 से 100 किमी/घंटा की रफ़्तार सिर्फ़ 5.9 सेकंड में पकड़ लेती है और इलेक्ट्रॉनिक रूप से सीमित 250 किमी/घंटा की रफ़्तार तक पहुँच जाती है।

फॉक्सवैगन भारत में गोल्फ GTI Mk 8.5 को ‘रिचमंड’ डिजाइन में उपलब्ध सबसे छोटे 18-इंच व्हील्स के साथ ला रहा है। हालांकि, इसमें फ्रंट-एक्सल डिफरेंशियल लॉक, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल्ड शॉक एब्जॉर्बर, मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स, डायनेमिक टर्न सिग्नल के साथ एलईडी टेल लाइट्स, 30-कलर एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम, 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम सहित कई प्रीमियम फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है।
दूसरी पीढ़ी की VW Tayron मूल रूप से तीसरी पीढ़ी की Tiguan का एक लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन है और सीधे तौर पर Skoda Kodiaq से मुकाबला करता है। Volkswagen इसे 5 और 7-सीट संस्करणों में बनाती है। इसे 50 kW और 320 Nm का टॉर्क पैदा करने वाला परिचित 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम संभवतः स्टैंडर्ड होगा। फॉक्सवैगन भारतीय बाजार में 5 और 7-सीट वाले दोनों संस्करण पेश कर सकता है और हमें लगता है कि ये लगभग 15 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

फॉक्सवैगन भारत में Tayron को 18 इंच के एलॉय व्हील, प्रोग्रामेबल 3D एलईडी टेल क्लस्टर, किक-एक्टिवेटेड पावर टेलगेट, 10-पॉइंट मसाज फंक्शन वाली फ्रंट सीट्स, डुअल 15-वॉट वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले, एयरकंसोल के जरिए गेमिंग के साथ 15 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 30-कलर एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम और 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ पेश कर सकता है।