Home कार न्यूज़ Volkswagen Tayron 5-सीटर SUV भारत में हुई लॉन्च, कीमत 41.99 लाख रुपये

Volkswagen Tayron 5-सीटर SUV भारत में हुई लॉन्च, कीमत 41.99 लाख रुपये

Volkswagen Tayron Life (2)

Volkswagen Tayron 5-सीटर में 2.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204 PS की पावर और 320 Nm का टॉर्क देता है

Volkswagen India ने आज भारतीय बाजार में Tayron Life SUV लॉन्च कर दी है, जो 5-सीटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ आती है। इसकी कीमत 41.99 लाख रुपये रखी गई है और यह कंपनी की इस साल भारत में लॉन्च की गई दूसरी लोकली असेंबल SUV है। Tayron के टॉप R-Line वेरिएंट की तुलना में इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये कम है।

साइज की बात करें तो Volkswagen Tayron Life की लंबाई करीब 4.8 मीटर है, जबकि इसका व्हीलबेस 2.7 मीटर से ज्यादा है। यह एक 5-सीटर SUV है, जिसमें 885 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। पीछे की सीटों को फोल्ड करने पर बूट स्पेस बढ़कर 2,090 लीटर तक हो जाता है।

डिजाइन की बात करें तो Tayron Life में फुल LED हेडलैंप्स, हेडलाइट्स के बीच इल्यूमिनेटेड लाइट बार, इल्यूमिनेटेड Volkswagen लोगो, बॉडी कलर फ्रंट बंपर और सिल्वर फ्रंट स्किड प्लेट दी गई है। साइड प्रोफाइल में ब्लैक रूफ रेल्स, प्रोजेक्शन लाइटिंग वाले ORVMs, डोर ट्रफ लाइटिंग और 18-इंच Bologna अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

Volkswagen Tayron Life (1)

फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 12-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ergoActive फ्रंट सीट्स, मसाज फंक्शन, वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स, रियर AC कंट्रोल, कीलेस एंट्री और स्टार्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरैमिक सनरूफ और IDA डिजिटल वॉइस असिस्टेंट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

इसके अलावा इसमें 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, रियर व्यू कैमरा, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो, दो मोबाइल फोन के लिए वायरलेस चार्जर और आगे-पीछे USB पोर्ट्स भी दिए गए हैं। नई Tayron Life कुल 7 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी, जिनमें Dolphin Grey Metallic, Cipressino Green Metallic, Oyster Silver Metallic, Nightshade Blue Metallic, Ultraviolet Metallic, Oryx White Mother-of-Pearl Effect और Grenadilla Black Metallic शामिल हैं।

Volkswagen Tayron Life (3)

सुरक्षा के लिए Volkswagen Tayron Life में 9 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स और लेवल-2 ADAS के साथ 14 एडवांस सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

नई Tayron Life में 2.0-लीटर TSI EVO टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 148 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4MOTION ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और अलग-अलग सड़क परिस्थितियों में बेहतर ग्रिप प्रदान करता है।