
भारत में Volkswagen Golf GTI को सीबीयू मार्ग के माध्यम से लाया जाएगा और इसे सीमित संख्या में बेचा जाएगा
फॉक्सवैगन इंडिया ने आज आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि घरेलू बाजार में Golf GTI की प्री-बुकिंग 5 मई, 2025 से शुरू होगी। जर्मन ऑटो प्रमुख ने पुष्टि की है कि नवीनतम पीढ़ी की गोल्फ जीटीआई एमके 8.5 पहली बार सीमित मात्रा में भारतीय खरीदारों के लिए उपलब्ध होगी और इसे सीबीयू चैनल के माध्यम से देश में लाया जाएगा।
2025 फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की प्री-बुकिंग ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट या सीमित अवधि के लिए ऑनलाइन शुरू होगी। वाहनों का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा तथा ग्राहकों को इनकी डिलीवरी अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है। इस परफॉरमेंस हैचबैक को 2.0 लीटर चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से पावर मिलती है।
यह इंजन 265 पीएस की अधिकतम पावर और 370 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है, जिससे गोल्फ जीटीआई केवल 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। पावरट्रेन 7-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन से जुड़ा हुआ है। इसकी अधिकतम स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 किमी प्रति घंटा तक सीमित है।

इसके मुख्य आकर्षणों में डायनामिक टर्न सिग्नल के साथ 3D एलईडी टेल लैंप, रूफ माउंटेड स्पॉयलर, डुअल एग्जॉस्ट पाइप, सामने के दरवाजों पर जीटीआई बैजिंग, 5-स्पोक अलॉय व्हील, कॉन्ट्रास्ट रेड ब्रेक कैलिपर्स आदि शामिल हैं। साथ ही इसमें वॉयस कमांड के लिए चैट जीपीटी इंटीग्रेशन के साथ 12.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जीटीआई-स्पेक इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एचयूडी, क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, ड्राइव मोड, पावर्ड और वेंटिलेटेड सीटें, स्पोर्टी रेड इंसर्ट आदि उपलब्ध होंगे।
नवीनतम गोल्फ जीटीआई में 18 इंच के एलॉय व्हील, जीटीआई बैज और पीछे की तरफ ट्विन एग्जॉस्ट टिप्स जैसी स्पोर्टी विशेषताएं हैं। फॉक्सवैगन भारत में गोल्फ जीटीआई को चार रंग विकल्पों में पेश करेगी, जिनमें ग्रेनेडिला ब्लैक मेटैलिक, ओरिक्स व्हाइट प्रीमियम, मूनस्टोन ग्रे ब्लैक और किंग्स रेड प्रीमियम शामिल हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि VW गोल्फ GTI की कीमत भारत में 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक होगी है और इसमें फ्रंट एक्सल डिफरेंशियल लॉक और प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग जैसे मेकिनीकल अपग्रेड शामिल हैं। भारत में गोल्फ जीटीआई का एकमात्र प्रतिद्वंद्वी मिनी कूपर एस होगा, जिसकी वर्तमान कीमत 44.90 लाख रुपये से 55.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।