अप्रैल 2022 में फॉक्सवैगन की बिक्री के आंकड़े – तैगुन, पोलो, वेंटो, टिगुआन

Volkswagen Tiguan facelift

अप्रैल 2022 में फॉक्सवैगन तैगुन कुल मिलाकर तैगुन 2,631 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है

फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया ने अप्रैल 2022 के लिए अपनी बिक्री के आकड़ों को जारी कर दिया है और कंपनी ने अपनी नई कारों के दम पर अपनी बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। फॉक्सवैगन ने अप्रैल 2022 में भारत में कुल मिलाकर 3,547 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 1,367 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 159 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है।

हालाँकि कंपनी ने मार्च 2022 में कुल मिलाकर 3,672 यूनिट की बिक्री की है, जो मासिक आधार पर 3 प्रतिशत की मामूली गिरावट है। पिछले महीने एक बार फिर से तैगुन ब्रांड के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बनकर उभरा है। अप्रैल 2022 में तैगुन की कुल 2,631 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2022 में बेची गई 2,380 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि है।

वहीं फॉक्सवैगन पोलो अप्रैल 2022 में 728 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। इसके मुकाबले अप्रैल 2021 में इसकी 1,197 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि 39 फीसदी की गिरावट है। मार्च 2022 में भी कंपनी ने 1,086 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि मासिक आधार पर 33 फीसदी की गिरावट है।Volkswagen Taigun-7हाल ही फॉक्सवैगन ने इस साल के अंत तक पोलो की बिक्री को बंद करने की घोषणा की है और विदाई के रूप में फॉक्सवैगन पोलो लीजेंड एडिशन को पेश किया है, जिसकी कीमत 10.25 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। वहीं वेंटो की अप्रैल 2022 में कुल 57 यूनिट की बिक्री हुई है, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 170 यूनिट के मुकाबले 66 प्रतिशत की गिरावट है।

मॉडल अप्रैल 2022 अप्रैल 2021
1. फॉक्सवैगन तैगुन 2,631 2,380
2. फॉक्सवैगन पोलो (39%) 728 1,197
3. फॉक्सवैगन वेंटो (-66%) 57 170
4. फॉक्सवैगन टिगुआन  131
कुल (159%) 3,547 1,367

इसके मुकाबले मार्च 2022 में वेंटो की 175 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 67 फीसदी की गिराव़ट है, जबकि हाल ही में लॉन्च हुई टिगुआन की अप्रैल 2022 में कुल मिलाकर 131 यूनिट की बिक्री हुई है। इसके मुकाबले टिगुआन की मार्च 2022 में कुल 31 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर 323 प्रतिशत की गिरावट है।Volkswagen Polo and Vento Matt Editionबता दें कि फॉक्सवैगन ने दिसंबर 2021 में टिगुआन को लॉन्च किया था, जो कि 2.0-लीटर, टीएसआई, टर्बोचार्ज्ड, पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है। यह इंजन 187 बीएचपी की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टार्क विकसित करता है। यह एसयूवी एक बड़े टचस्क्रीन, थ्री-ज़ोन ऑटोमैटिक एसी, क्रूज़ कंट्रोल, माई फॉक्सवैगन कनेक्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डायनेमिक कॉर्नरिंग लाइट्स, पैनोरैमिक सनरूफ और वियना लेदर सीट्स आदि से लैस है।