Volkswagen और Skoda जनवरी 2021 डिस्काउंट – Polo, Vento, Rapid, Karoq

जनवरी 2021 के दौरान स्कोडा और फॉक्सवैगन कारों पर उपलब्ध सभी नए साल की छूट और ऑफ़र देखें

स्कोडा (Skoda) और फॉक्सवैगन (Volkswagen) जनवरी 2021 के दौरान अपने वाहनों की खरीद को बढ़ाने के लिए कुछ शानदार ऑफर और छूट की पेशकश कर रही हैं, जिसका मकसद स्कोडा ऑटो और फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को अपने साल की शुरुआत शानदार तरीके से करना है। ऐसे में अगर आप स्कोडा या फॉक्सवैगन कार खरीदने के इच्छुक हैं तो यह समय आपके लिए सबसे अच्छा है।

स्कोडा रैपिड (Skoda Rapid) के Style Trim की खरीद पर डीलरशिप लेवल पर (दिल्ली एनसीआर में 40,000 रूपए से ज्यादा) डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है, जबकि 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रूपए का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है। इसी तरह स्कोडा कारोक (Skoda Karoq) की खरीद पर 35,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस, 30,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 35,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस का लाभ लिया जा सकता है।

हालांकि स्कोडा ऑक्टेविया (Skoda Octavia) और स्कोडा सुपर्ब (Skoda Superb) की खरीद पर किसी तरह का ऑफर नहीं है, लेकिन फॉक्सवैगन पोलो (Volkswagen Polo) की खरीद पर डीलर स्तर पर नकद छूट के अलावा 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस, 15,000 रूपए का कॉर्पोरेट बोनस और 10,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है।

2021 Skoda Rapid Rider

Vento TSI हाइलाइन प्लस ट्रिम पर डीलर स्तर पर (दिल्ली एनसीआर में 40,000 रूपए से ज्यादा) नकद छूट और 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसी तरह टीएसआई हाईलाइन और हाईलाइन एटी रेड एंड व्हाइट वेरिएंट 9.99 लाख और 11.49 लाख रूपए के साथ विशेष रियायती मूल्य पर उपलब्ध हैं।

Skoda and Volkswagen New Year Discounts – January 2021
ModelCash DiscountAdditional Benefits (Exchange Bonus + Corporate Discount + Loyalty Bonus)
Skoda Rapid (Style Trim)Dealer-End DiscountsRs. 25,000 + Rs, 15,000 + 0
Skoda KaroqRs. 35,000 + Rs. 30,000 + Rs. 35,000
Skoda OctaviaNo Offer
Skoda SuperbNo Offer
Volkswagen PoloDealer-End DiscountsRs. 25,000 + Rs. 15,000 + Rs. 10,000
Volkswagen Vento (TSI Highline Trim)Special Discounted Price of Rs. 9.99 lakhRs. 25,000 + 0 + 0
Volkswagen Vento (TSI Highline Plus Trim)Dealer-End DiscountsRs. 25,000 + 0 + 0
Volkswagen Vento (TSI Highline Plus Trim)Special Discounted Price of Rs. 11.49 lakhRs. 25,000 + 0 + 0
Volkswagen T-RocNo Offer
Volkswagen Tiguan AllSpaceNo Offer

इसके साथ Vento पर अतिरिक्त 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से फॉक्सवैगन टी-ऱॉक (Volkswagen T-Roc) और फॉक्सवैगन तिगुआन आल स्पेस (Volkswagen Tiguan AllSpace ) की खरीद पर कोई छूट नहीं है।

Volkswagen Vento-2

बता दें कि इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट के तहत स्कोडा (Skoda) और फॉक्सवैगन (Volkswagen) जल्द ही भारत में कई नए उत्पादों को पेश करने जा रही है। भारत में ये दोनों वाहन निर्माता कंपनियां की संयुक्त रूप से अपना कारोबार चलाती हैं, जिसमें इनके पास कई इंडियन स्पेक वाहनों को पेश करने की योजना है। ये कारें निर्माताओं को भारतीय बाजार में एक मजबूत मुकाम हासिल करने में मदद करेंगी, साथ ही उनके संबंधित बाजार शेयरों में भी वृद्धि करेंगी।