विटारा मिड-साइज़ एसयूवी (क्रेटा-सेल्टोस प्रतिद्वंद्वी) गुरुग्राम में आई नज़र

मारुति सुजुकी और टोयोटा द्वारा संयुक्त रूप से विकसित भारतीय स्पेक सी-सेगमेंट एसयूवी किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, ताइगुन और स्कोडा कुशाक से मुकाबला करेगी

भारत में मिड-साइज एसयूवी की लोकप्रियता को देखते हुए अब यह कोई रहस्य नहीं रह गया है कि मारूति सुजुकी इस सेगमेंट में एक नई एसयूवी को लाने की तैयारी कर रही है। पिछली खबरों की मानें तो भारत के लिए सुजुकी-टोयोटा के संयुक्त उद्यम के तहत नई एसयूवी को विकसित की करने की योजना पर कार्य कर रहे हैं और इसका उत्पादन कथित तौर पर टोयोटा के बिदादी प्लांट में किया जाएगा।

सुजुकी-टोयोटा के संयुक्त उद्यम के तहत आने वाली यह आगामी नई एसयूवी होगी। इस संभावना को एक बार फिर से नया बल मिला है, क्योंकि हाल ही में सुजुकी विटारा को गुरूग्राम में स्थित मारुति सुजुकी के उत्पादन प्लांट के पास एक परिवहन ट्रक पर देखा गया है। यह मॉडल चौथी पीढ़ी की विटारा प्रतीत होती है, जिसे पहली बार 2015 में पेश किया गया था। यह मॉडल कई अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है और कंपनी ने 30वीं सालगिरह मनाने के लिए 2018 में इसका फेसलिफ़्ट मॉडल पेश किया था।

तस्वीरों में देखी गई सुजुकी विटारा में क्रोम स्लैट्स के साथ वर्टिकल ग्रिल और ग्रिल के सेंटर में एक बड़े सुजुकी लोगो जैसे सिग्नेचर डिज़ाइन एलिमेंट हैं। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ शार्प हेडलैंप और रैप-अराउंड एलईडी टेल-लाइट्स आदि हैं। इस कार के पांचवें जेनरेशन के लिए सायकल पार्ट या नए इंजन को आयात किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इस नई कार की वैश्विक शुरूआत 2022 में होगी।Vitara SUVकंपनी इस मॉडल का इस्तेमाल भारतीय बाजार के लिए नए इंजन की टेस्टिंग करने के लिए भी कर सकती है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि ग्लोबल स्पेक विटारा माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक वाले 1.4-लीटर बूस्टरजेट 4-सिलेंडर K14D टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, जो 5,500 आरपीएम पर 129 पीएस की पावर और 2,000-3,000 आरपीएम पर 235 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल हैं।

इस नई एसयूवी के आकार की बात करें तो यह 4,175 मिमी लंबी, 1,775 मिमी चौड़ी और 1,610 मिमी ऊंची है, लेकिन नया जेनरेशन मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा लंबा, चौड़ा और ऊंचा होगा। हालांकि कार का व्हीलबेस अपरिवर्तित रहेगा, जो कि 2,500 मिमी है। नए मॉडल के मौजूदा प्लेटफॉर्म के अपग्रेड वर्जन पर आधारित होने की उम्मीद है और इसे महत्वपूर्ण संशोधित डिजाइन प्राप्त होंगे।Vitara SUV-3नई जेनरेशन विटारा में नया एलईडी लाइटिंग सिस्टम, बोल्ड शोल्डर लाइन्स और स्पोर्टी लुक के लिए रेकिश रियर ग्लास होगा। भारत में मारूति सुजुकी और टोयोटा द्वारा संयुक्त रूप से विकसित यह मॉडल कथित तौर पर टोयोटा के डीएनजीए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, जिस पर टोयोटा रेज़ को भी रेखांकित किया गया है और भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस जैसी एसयूवी से होगा।