भारत में VinFast VF MPV 7 इलेक्ट्रिक 24.49 लाख में हुई लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 517 किमी

VinFast VF MPV 7 में 60.13 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 517 किमी तक की रेंज देता है

VinFast VF MPV 7 को भारत में 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV है, जिसमें स्पेस, परफॉर्मेंस, लंबी रेंज और अपमार्केट फील पर खास ध्यान दिया गया है। साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 4,740 मिमी, ऊंचाई 1,734 मिमी और व्हीलबेस 2,840 मिमी है।

इस इलेक्ट्रिक MPV में 60.13 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 517 किमी तक की रेंज देने का दावा करता है। फास्ट चार्जिंग के जरिए बैटरी को 10% से 70% तक सिर्फ 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 204 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है, जिससे यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 9 सेकंड से कम समय में पकड़ लेती है।

इसके सस्पेंशन सेटअप में थ्री-लिंक सिस्टम दिया गया है, साथ ही एडवांस इलेक्ट्रॉनिक पावर सिस्टम भी मिलता है। ब्रेकिंग के लिए i-Booster इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और सभी पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिन्हें ABS, EBD और ब्रेक असिस्ट सपोर्ट करते हैं। अंदर की तरफ इसमें 10.1-इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है।

Vinfast VF MPV 7 (1)

VinFast VF MPV 7 का बूट स्पेस 126 लीटर से बढ़कर 1,240 लीटर (सीट्स फोल्ड करने पर) तक हो सकता है। कलर ऑप्शंस में Moonlit Ocean, Solar Ruby, Introspective Brown, Zenith Grey, Infinity Blanc और Jet Black शामिल हैं, जबकि इंटीरियर में दो थीम ऑप्शन मिलते हैं।

सेफ्टी फीचर्स में ESC, TCS, रोलओवर मिटिगेशन, हिल होल्ड असिस्ट और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल शामिल हैं। VinFast इसके साथ शानदार ओनरशिप पैकेज भी दे रही है, जिसमें 3 साल की फ्री मेंटेनेंस, 10 साल की बैटरी वारंटी, 7 साल की व्हीकल वारंटी, 5 साल की सस्पेंशन वारंटी, 7 साल की पेंट वारंटी और 7 साल की रोडसाइड असिस्टेंस शामिल है।

Vinfast VF MPV 7 (2)

अन्य फीचर्स में LED लाइट बार, 19-इंच अलॉय व्हील्स, सेकेंड रो के लिए टम्बल फंक्शन वाली स्प्लिट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल फ्रंट कपहोल्डर्स, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, सभी रो के लिए HVAC वेंट्स, Type-C चार्जिंग पोर्ट्स, Eco/Normal/Sport ड्राइव मोड्स, OTA अपडेट्स, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, मल्टीपल एयरबैग्स और एयर प्यूरीफायर शामिल हैं।