भारत में VinFast VF MPV 7 इलेक्ट्रिक की बुकिंग हुई शुरू, मिलेगी 500+ किमी की रेंज

VinFast VF MPV 7 इलेक्ट्रिक 15 अप्रैल को लॉन्च होगी और इसमें 60.1 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जिसकी दावा की गई रेंज 500 किमी से ज्यादा है

VinFast ने भारत में अपनी नई VF MPV 7 के कई टीज़र जारी किए हैं और इसकी लॉन्चिंग से पहले 21,000 रुपये की टोकन राशि के साथ प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए हैं। यह नई इलेक्ट्रिक MPV इस महीने लॉन्च होगी और इसका मुकाबला टोयोटा  इनोवा क्रिस्टा, कैरेंस इलेक्ट्रिक जैसी एमपीवी से होगा।

VinFast VF MPV 7 एक किफायती 7-सीटर फैमिली कार है, जिसमें 2+3+2 सीटिंग लेआउट दिया गया है। इसकी लंबाई 4,740 मिमी, चौड़ाई 1,872 मिमी और ऊंचाई 1,734 मिमी है। यह साइज में किआ Carens Clavis EV से बड़ी है, जो भारत में फिलहाल एकमात्र मास-मार्केट इलेक्ट्रिक MPV है।

इसका व्हीलबेस 2,840 मिमी है और ग्राउंड क्लीयरेंस 185 मिमी दिया गया है, जिसे भारत की सड़कों के हिसाब से बदला भी जा सकता है। इसमें 1,240 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है और इसका वजन 1,875 किलोग्राम है। इंटरनेशनल मार्केट में यह केवल फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) वर्जन में आती है और सिंगल मोटर 150 kW (201 hp) की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

Vinfast Limo Green (6)

इस इलेक्ट्रिक MPV में 60.2 kWh की LFP बैटरी दी गई है। यह AC चार्जर से 6.9 kW और DC फास्ट चार्जर से 80 kW तक सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, यह 10% से 70% तक सिर्फ 30 मिनट में चार्ज हो सकती है। इसमें Eco, Normal और Sport जैसे तीन ड्राइव मोड मिलते हैं और पैडल शिफ्टर्स के जरिए रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग को कंट्रोल किया जा सकता है। यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार करीब 10 सेकंड में पकड़ लेती है।

डिज़ाइन की बात करें तो इसमें LED हेडलाइट्स, 19-इंच अलॉय व्हील्स और LED टेललाइट्स मिलते हैं। अंदर की तरफ 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (PM 2.5 एयर फिल्टर के साथ), एडजस्टेबल सीट्स और कई USB पोर्ट्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स में 4 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, रोल-ओवर मिटिगेशन, रियर कैमरा और पार्किंग सेंसर शामिल हैं।

Vinfast Limo Green (3)

VF MPV 7 में कई ऐसे प्रीमियम फीचर्स नहीं दिए गए हैं, जिनकी उम्मीद भारतीय ग्राहक इस सेगमेंट में करते हैं। इनमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट्स, 360° कैमरा सिस्टम और लेवल-2 ADAS शामिल हैं।हालांकि, VinFast भारतीय बाजार के लिए इसमें कुछ बदलाव कर सकता है और इनमें से कुछ फीचर्स जोड़ सकता है।