Vida ने ‘6 for 6’ नाम की एक खास पहल शुरू की है, जिसमें इस IPL सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के हर छक्के पर 6kW का फास्ट चार्जर लगाया जाएगा
Vida ने खेल और पर्यावरण को जोड़ते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मिलकर T20 सीजन के लिए एक नई पहल शुरू की है। ‘6 for 6’ नाम की इस कैंपेन के तहत हर बार जब KKR का कोई बल्लेबाज़ छक्का लगाएगा, तो देश में EV चार्जिंग नेटवर्क को बढ़ाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाया जाएगा। यह सिर्फ ब्रांडिंग नहीं है, बल्कि मैदान पर प्रदर्शन को सीधे असली दुनिया के विकास से जोड़ता है।
इस पहल के तहत, हर छक्के पर Vida अपने नेटवर्क में एक 6 kW का फास्ट चार्जर जोड़ेगा। यानी हर बड़ा शॉट अब देश के EV इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने में योगदान देगा। यह पहल ऐसे समय में आई है जब भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए चार्जिंग सुविधा एक अहम मुद्दा बनी हुई है।
हीरो मोटोकॉर्प का Vida ब्रांड पहले से ही इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और कई शहरों में हजारों फास्ट चार्जिंग पॉइंट्स के साथ मौजूद है। यह नई कैंपेन इसी नेटवर्क को और विस्तार देने में मदद करेगी। इस साझेदारी को और खास बनाने के लिए KKR के रंगों से प्रेरित चार्जिंग स्टेशन भी अलग-अलग जगहों पर लगाए जा रहे हैं।

Vida के फास्ट चार्जर लगभग एक घंटे में इलेक्ट्रिक स्कूटर को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, कई चार्जिंग स्टेशन हाईवे और प्रमुख रास्तों पर भी लगाए जा रहे हैं, ताकि लंबी दूरी की यात्रा में रेंज की चिंता कम हो सके। कंपनी रिमूवेबल बैटरी की सुविधा भी देती है, जिससे यूजर्स घर पर सामान्य प्लग से भी चार्ज कर सकते हैं।
इस पहल पर हीरो मोटोकॉर्प की इमर्जिंग मोबिलिटी यूनिट की चीफ बिजनेस ऑफिसर Kausalya Nandakumar ने कहा कि “क्रिकेट देश के करोड़ों लोगों को जोड़ने और प्रेरित करने की ताकत रखता है। ‘6 for 6’ कैंपेन के जरिए हर बड़ा शॉट एक साफ और बेहतर मोबिलिटी भविष्य की ओर कदम होगा।”

हाल ही में Vida ने VX2 Plus KKR लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च किया है, जिसमें Knight Purple और Gold कलर थीम दी गई है। इसका डिजाइन खास ग्राफिक्स, पर्ल ब्लैक बेस और यूनिक डिटेलिंग के साथ आता है, जो इसे और आकर्षक बनाता है। कंपनी ने यह भी बताया कि Indian Premier League 2026 में Kolkata Knight Riders की हर जीत पर टीम के एक खिलाड़ी को खास VX2 Plus KKR लिमिटेड एडिशन स्कूटर दिया जाएगा, जिस पर उस खिलाड़ी का नाम और जर्सी नंबर लिखा होगा।