Mahindra Bolero Pikup रेंज की खरीद पर 42,000 रूपए तक की छूट

Mahindra Bolero Pickup1

फेस्टिव सीजन में महिन्द्रा बोलेरो के सभी पिक रेंज पर भारी छूट मिल रही है और इसे 49,999 रूपए की डाउनपेमेंट देकर घर लाया जा सकता है

घरेलू निर्माता महिन्द्रा एंड महिन्द्रा (Mahindra & Mahindra) ने भारत में बीएस6 नार्म्स लागू होने के बाद अपने पोर्टफोलियो में शामिल लगभग सभी गाड़ियों को बीएस6 में अपग्रेड कर दिया है और महिन्द्रा बोलेरो (Mahindra Bolero Pikup) पिकअप रेंज इससे अछूता नहीं है। कंपनी ने नई महिंद्रा बोलेरो पिक-अप रेंज में प्रमुख डिजाइन अपडेट और मैकेनिकल ट्वीक किए हैं।

आपको बता दें कि महिन्द्रा बोलेरो के फ्लैगशिप के तहत महिन्द्रा बोलेरो मैक्सीट्रक प्लस (Mahindra Bolero Maxi Truck Plus), महिन्द्रा बोलरो (Mahindra Bolero Camper) और महिन्द्रा बोलेरो पिकअप एक्स्ट्रालांग (Mahindra Bolero Pikup Extra Strong) सहित तीन वेरिएंट है, जिसे कुल 7 मॉडल में बेचा जाता है, जिनकी  पेलोड क्षमता वेरिएंट के आधार पर 1200 किलो से लेकर 1700 किलो तक है।

हाल ही में इस प्रमुख वाहन कंपनी ने फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए अपने बोलेरो सीरीज की खरीद पर खरीद पर करीब 42,000 रूपए तक की छूट की पेशकश की है। इसके अलावा खरीददारों को पिकअप खरीदने में कोई समस्या न आए इसलिए कंपनी ने 49,999 रूपए की डाउनपेमेंट की भी पेशकश की है।

Mahindra Bolero Pickup

इस तरह खरीददार केवल 49,999 रूपए की डाउनपेमेंट करके बोलरो पिकअप को घर पर ला सकते हैं। इसके अलावा कंपनी बोलेरो पिकअप रेंज के साथ निशुल्क कोरोना वायरस बीमा योजना देने की घोषणा की, जिसके तहत वाहन मालिक और उनके परिवार के सदस्यों (दो बच्चों तक) को एक लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जाएगा।

कोरोना बीमा योजना का लाभ एक अकटूबर से 30 नवंबर के बीच बोलेरो पिकअप सीरीज की गाड़ी खरीद कर उठाया जा सकता है, जो कि नई गाड़ी खरीदने से 9.5 महीने तक बीमा कवर वैध रहेगा। इसके अलावा कंपनी ने उदय प्रोग्राम के तहत पिकअप खरीदने वाले मालिकों को 10 लाख रूपए का दुर्घटना बीमा कवर भी दे रही है।

Mahindra Bolero Pickup3

इसके तहत उदय प्रोग्राम के लिए नामांकित मेम्बर के बच्चों के लिए उदय विद्यार्थी छात्रवृत्ति दी जाएगी, जबकि इसके साथ 10 लाख रुपये का मुफ्त आकस्मिक बीमा लाभ भी दिया जाएगा। बोलेरो के पावर देने के लिए 4 सिलंडर डीजल इंजन से संचालित है जो कि 56 kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन 5 स्पीड मैनुअल है।

कीमत की बात करें महिन्द्रा बोलेरो मैक्सीट्रक के लिए 6.90 लाख रूपए, बोलेरो कैम्पर के लिए 8.36 लाख रूपए, एक्स्ट्रास्ट्रांग के लिए 8.19 से  8.23 लाख रूपए, सिटी पिकअप के लिए 7.20 लाख रूपए, एक्स्ट्रालांग के लिए 7.97 से 8.23 लाख रूपए, पिकअप सीएनजी के लिए 8.45 लाख रूपए और मैक्सीट्रक सीएनजी के लिए 7.09 रूपए तय की गई है। ये सभी कीमतों शोरूम के हिसाब से है।