Yamaha Fascino ने लॉन्च के बाद से 15 लाख (1.5 मिलियन) यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है
यामाहा मोटर इंडिया ने आज अपने स्टाइलिश स्कूटर Fascino 125 Fi Hybrid का नया अपडेटेड वर्जन पेश किया है, जिसमें डिजाइन को और ज्यादा मॉडर्न और यूथ-फ्रेंडली बनाया गया है। नए Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid की शुरुआती कीमत ड्रम वेरिएंट के लिए 76,500 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। वहीं Fascino डिस्क की कीमत 88,000 रुपये और Fascino S की कीमत 95,200 रुपये रखी गई है।
यह स्कूटर Yamaha के सभी शोरूम और Blue Square आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा। नया Fascino अब पहले से ज्यादा कॉम्पैक्ट और मॉडर्न दिखता है। इसके रियर (पीछे के हिस्से) को छोटा किया गया है, जिससे स्कूटर को शहर में चलाना आसान हो जाता है। इसके रियर डिजाइन में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमें नया टेल सेक्शन, नए टेललाइट्स, फ्लैशर्स और खास V-आइकॉनिक टेललाइट डिजाइन शामिल है। साथ ही नए डेकल्स भी जोड़े गए हैं, जिन्हें Yamaha की भारत स्थित R&D टीम ने डिजाइन किया है।
इस अपडेट पर बात करते हुए Hajime Aota ने कहा कि “Yamaha हमेशा अपने ग्राहकों के साथ बदलती जरूरतों के अनुसार आगे बढ़ती रही है। उन्होंने बताया कि Fascino ने 15 लाख यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है, जो ग्राहकों के भरोसे को दिखाता है। नया मॉडल खास तौर पर युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है और इसे एक ट्रेंडी, यूनिसेक्स स्कूटर के रूप में पेश किया गया है।”

Fascino को पहली बार 2015 में 110cc स्कूटर के रूप में लॉन्च किया गया था। 2019 में यह 125cc BS6 मॉडल में बदला था और 2021 में इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी (SMG) जोड़ी गई थी। 2025 में इसमें Enhanced Power Assist, TFT डिस्प्ले और कनेक्टिविटी फीचर्स जोड़े गए थे।
नए Fascino 125 Fi Hybrid में 125cc का Blue Core Hybrid इंजन मिलता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज देता है। इसमें कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें Smart Motor Generator (SMG), Silent Start, Stop & Start System (SSS), एनहांस्ड पावर असिस्ट शामिल हैं।

ये फीचर्स शुरुआती स्पीड, चढ़ाई और वजन के साथ बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करते हैं। स्कूटर में कई आधुनिक और उपयोगी फीचर्स मिलते हैं, जिनमें टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, 21 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, E20 फ्यूल सपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा, प्रीमियम Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid S वेरिएंट में कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और Answer Back जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स को आसानी से इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।