महिन्द्रा एक्सयूवी700 का अपडेट वर्जन 2022 में होगा लॉन्च

महिन्द्रा एक्सयूवी700 में फीचर्स अपडेट के अलावा अन्य कोई बदलाव नहीं होगा और इसका डिजाइन व पावरट्रेन विकल्प पहले की तरह उपलब्ध रहेगा

महिन्द्रा ने हाल ही में भारतीय बाजार में एक्सयूवी700 को लॉन्च किया है, जो कि खरीददारों के लिए 5-सीटर और 7-सीटर दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। इस एससूवी को एमएक्स, एएक्स3, एएक्स5 और एएक्स7 के साथ चार ट्रिम में बेचा जाता है, जिसकी कीमत 12.49 लाख रूपए से लेकर 22.99 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है। यह एसयूवी भारत में मूलरूप से एक्सयूवी500 की जगह ले रही है।

महिन्द्रा एक्सयूवी700 को भारत में इसी बुकिंग खुलने के साथ ही शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है और केवल तीन घंटे में इसकी 50,000 यूनिट की बुकिंग पूरी हो गई है। कहा जा रहा है कि इस एसयूवी की वेटिंग लिस्ट 6 महीने से लेकर एक साल तक है। खबरों की मानें तो निर्माता इस साल के अंत तक कम से कम 10,000 पहले बुकिंग की डिलीवरी को पूरा करने का लक्ष्य साथ लेकर चल रही है।

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो महिन्द्रा अपनी एक्सयूवी700 के एक अपडेट वर्जन को भी लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जिसमें सबसे बड़ा अपडेट ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, पावर-ऑपरेटेड टेलगेट, वेंटिलेटेड सीट्स आदि जैसे कुछ नए फीचर्स होंगे। इसके अलावा महिंद्रा कम मांग वाले वेरिएंट को बंद भी कर सकती है, जो कि इकठ्ठा की गई प्रतिक्रिया के आधार पर ऑटोमोबाइल उद्योग में आम बात है।Mahindra XUV700-18खबर के मुताबिक कार के डिज़ाइन में अन्य किसी भी बदलाव का उल्लेख नहीं किया गया है और हमें इसकी कोई उम्मीद भी नहीं है, क्योंकि एक्सयूवी700 का पहले से ही काफी सुंदर और अट्रैक्टिव है। यह एसयूवी मल्टीपरपज भी है, क्योंकि इसके 5-सीटर वर्जन का मुकाबला जहां टाटा हैरियर, एमजी हेक्टर, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और रेनो डस्टर जैसी कारों से हैं, वहीं इसका 7-सीटर वर्दन टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस और हुंडई अलकाजार से मुकाबला करती है।

डिजाइन के अलावा एक्सयूवी700 का पावरट्रेन भी अपरिवर्तित रहेगा और पहले की तरह इंजन विकल्पों से संचालित होती रहेगी। वर्तमान में महिन्द्रा एक्सयूवी700 को 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल के साथ दो इंजन विकल्पों में बेचा जाता है, जहां पहला यूनिट 200 पीएस की पावर और 420 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है, जबकि डीजल मोटर को 2 स्टेट में पेश किया जाता है।Mahindra XUV700-15महिन्द्रा के एएक्स वेरिएंट पर डीजल मोटर 185 पीएस की पावर और 450 न्यूटन मीटर (मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ 420 एनएम) का टॉर्क विकसित करता है, वहीं एमएक्स ट्रिम्स के साथ 155 पीएस की पावर और 360 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है। यह कार दो ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध हैं, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल है, जबकि ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम केवल टॉप-स्पेक डीजल वेरिएंट के साथ उपलब्ध है।