अपडेटेड रॉयल एनफील्ड Meteor 350 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 1.95 लाख से शुरू

2025 Meteor 350 (2)

अपडेटेड रॉयल एनफील्ड Meteor 350 में एलईडी हेडलैम्प, ट्रिपर पॉड, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, यूएसबी टाइप-सी फास्ट-चार्जिंग पोर्ट, असिस्ट-एंड-स्लिप क्लच और एडजस्टेबल लीवर मिलते हैं

रॉयल एनफील्ड ने आज भारतीय बाजार में अपडेटेड Meteor 350 लाइनअप लॉन्च की है। इस बाइक को खासतौर पर लंबी यात्राओं, हाइवे राइड और आराम से सफर करने के लिए बनाया गया है। रॉयल एनफील्ड ने 2020 में Meteor 350 के रूप में अपनी पहली J सीरीज़ इंजन प्लेटफ़ॉर्म आधारित मोटरसाइकिल लॉन्च की थी, जिसके बाद Classic 350 और Bullet 350 लॉन्च हुईं थी। इसके नए मॉडल में कई फीचर्स और अपडेट दिए गए हैं।

बाइक में 349cc का एयर-कूल्ड J-सीरीज़ इंजन है, जो 20.2 BHP की पावर और 27 एनएम का टॉर्क देता है। 2025 Meteor 350 अपनी पूरी रेंज में कई स्टैंडर्ड अपग्रेड के साथ आती है। इन अपग्रेड में एलईडी हेडलैंप, ट्रिपर पॉड, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, यूएसबी टाइप-सी फ़ास्ट-चार्जिंग पोर्ट, असिस्ट-एंड-स्लिप क्लच और एडजस्टेबल लीवर शामिल हैं।

फायरबॉल और स्टेलर वेरिएंट में अब एलईडी हेडलैंप और ट्रिपर पॉड स्टैंडर्ड रूप से मिलते हैं, जबकि Meteor 350 सुपरनोवा और ऑरोरा वेरिएंट में एडजस्टेबल लीवर स्टैंडर्ड रूप से मिलते हैं, जिससे यह टॉप-ऑफ़-द-लाइन वेरिएंट पूरी तरह से सुविधाओं से भरपूर और इस सेगमेंट में उपलब्ध एक बेहतरीन टूरिंग क्रूज़र बन जाता है। ध्यान देने वाली बात है कि GST 2.0 लागू होने के बाद इसकी कीमतें काफी कम हुई हैं। नए टैक्स स्लैब लागू होने से पहले इसका बेस वेरिएंट करीब 13,000 रुपये सस्ता हो गया था और अब यह 1.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलता है।

2025 Meteor 350 (1)

फायरबॉल रेंज फायरबॉल ऑरेंज और फायरबॉल ग्रे रंगों में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 1,95,762 रुपये है। स्टेलर वेरिएंट स्टेलर मैट ग्रे और स्टेलर मरीन ब्लू रंगों में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 2,03,419 रुपये है, जबकि केरल में इसकी विशेष कीमत 1,99,990 रुपये है। रेट्रो ग्रीन और रेड रंगों में उपलब्ध ऑरोरा वेरिएंट की कीमत 2,06,290 रुपये है। लाइनअप में सबसे ऊपर, सुपरनोवा ब्लैक वेरिएंट की कीमत 2,15,883 रुपये है।

रॉयल एनफील्ड ने अपनी Meteor 350 लाइनअप को सभी वेरिएंट में नए रंगों के साथ नया रूप दिया है। टॉप वेरिएंट Supernova अब क्रोम फिनिश के साथ नए और आधुनिक रंगों में मिलेगा। वहीं Aurora वेरिएंट में पुराने दौर से प्रेरित (रेट्रो-स्टाइल) रंग दिए गए हैं, जो क्लासिक लुक पसंद करने वालों को आकर्षित करेंगे। Stellar वेरिएंट में सादे और बोल्ड रंग होंगे।वहीं Fireball वेरिएंट में चमकीले और आकर्षक रंगों के विकल्प होंगे, जो खासकर उन युवाओं को पसंद आएंगे जो फ्री-स्टाइल में अकेले बाइक चलाना पसंद करते हैं। इन नए अपडेट्स के साथ, कंपनी इस त्योहार सीज़न में ग्राहकों को एक नया और मजेदार क्रूज़िंग अनुभव देने की तैयारी में है।

2025 Meteor 350 (3)

नई 2025 Meteor 350 के बारे में बताते हुए, आयशर मोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और रॉयल एनफील्ड के सीईओ बी. गोविंदराजन ने कहा: “कई सालों से रॉयल एनफील्ड का मकसद है – सवार को शुद्ध और असली राइडिंग का अनुभव देना। यह सोच दुनिया भर के अलग-अलग इलाकों के राइडर्स को हमेशा पसंद आई है। 2020 में जब Meteor 350 लॉन्च हुई, तो इसने एक नई पीढ़ी के सवारों को आकर्षित किया, जो सड़क पर अलग पहचान चाहते हैं। आज, Meteor 350 उन लोगों की पहली पसंद बन चुकी है, जिन्हें क्रूज़र बाइक का स्टाइल और आराम से चलाने का अंदाज़ पसंद है।”

लॉन्च के बाद से Meteor 350 के दुनिया भर में 5 लाख से ज़्यादा ग्राहक हो चुके हैं। यह 65 से ज्यादा देशों में बिकती है और 2021 में “इंडियन मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर” अवॉर्ड भी जीत चुकी है। 2025 Meteor 350 अब नए एक्सेसरी पैक्स (GMA) किट के साथ आती है, जो बाइक को और स्टाइलिश और काम की बनाती है और इसमें दो तरह के थीम मिलते हैं।

2025 Meteor 350

अर्बन किट में ब्लैक ड्रैग हैंडलबार, ब्लैक राउंड एंड मिरर, ब्लैक लो राइडर सीट और टिंटेड फ्लाईस्क्रीन जैसी चीज़ें मिलती हैं। वहीं ग्रैंड टूरर किट में ब्राउन टूरिंग सीट (राइडर और पिलियन के लिए), ब्लैक लॉन्गहॉल पैनियर और रेल्स, दोनों के लिए आरामदायक फुट पेग्स, ब्लैक टूरिंग हैंडलबार, ब्लैक एलईडी फॉग लाइट्स और ब्लैक राउंड मिरर शामिल हैं। ये किट बाइक को और भी पर्सनल और टूरिंग के लिए परफेक्ट बना देते हैं। इसके अलावा, रॉयल एनफील्ड अब अपनी सभी मोटरसाइकिलों पर 7 साल तक की रोडसाइड असिस्टेंस और लंबी वारंटी दे रही है। इसमें 3 साल/30,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ अतिरिक्त 4 साल या 40,000 किमी (जो भी पहले पूरा हो) की कवरेज शामिल है।