अपडेटेड Mahindra Thar नए फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, कीमत 9.99 लाख से शुरू

updated mahindra 3 Door Thar

अपडेटेड Mahindra Thar में 26.03 सेमी एचडी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, टाइप-सी यूएसबी पोर्ट (आगे और पीछे), एडवेंचर स्टैट्स जेन 2 जैसे फीचर्स मिलते हैं

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने आज भारतीय बाजार में अपडेटेड थार को 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इसमें नए डिज़ाइन एलिमेंट्स, बेहतर आरामदायक फीचर्स और स्मार्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। अपनी बेहतरीन क्षमता और क्लासिक डिज़ाइन के साथ, ‘थार’ ब्रांड पहले ही 3 लाख से ज़्यादा मालिकों का मजबूत समुदाय बना चुका है। वहीं इसका टॉप वेरिएंट 16.99 लाख रुपये में आता है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीज़न के सीईओ नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा कि पिछले कुछ सालों में थार सिर्फ़ एक एसयूवी नहीं रही, बल्कि आज़ादी, रोमांच और जीवनशैली का प्रतीक बन गई है, जो ग्राहकों से गहराई से जुड़ती है। उन्होंने बताया कि महिंद्रा हमेशा अपने ग्राहकों की जरूरतों को सुनकर उनके मुताबिक बदलाव करती है, और नई थार इसका ही उदाहरण है। इसमें ग्राहकों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए नए डिज़ाइन, स्मार्ट तकनीक, बेहतर आराम और सुविधाएँ दी गई हैं।

नई थार के बाहरी हिस्से में स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल, डुअल-टोन फ्रंट बम्पर और 18 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे एक दमदार और अलग लुक देते हैं। अंदर की तरफ, नया ब्लैक थीम वाला डैशबोर्ड और बिल्कुल नया स्टीयरिंग व्हील इंटीरियर को और प्रीमियम बनाते हैं। यह एसयूवी अब छह आकर्षक रंगों में आती है, जिनमें दो नए कलर टैंगो रेड और बैटलशिप ग्रे शामिल हैं।

Variants Diesel Petrol
D117 CRDe Diesel 2.2L mHawk Diesel 2.0 mStallion Petrol
AXT RWD MT ₹ 9.99 Lakh
LXT RWD MT ₹ 12.19 Lakh
LXT RWD AT ₹ 13.99 Lakh
LXT 4WD MT ₹ 15.49 Lakh ₹ 14.69 Lakh
LXT 4WD AT ₹ 16.99 Lakh ₹ 16.25 Lakh

updated mahindra 3 Door Thar (1)

नई थार को आराम और सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें रियर एसी वेंट दिए गए हैं ताकि दूसरी पंक्ति में बैठे यात्री भी ठंडी और आरामदायक ड्राइव का आनंद ले सकें। ड्राइवर के लिए स्लाइडिंग आर्मरेस्ट और डेड पेडल (AT) अतिरिक्त आराम प्रदान करते हैं। साथ ही अब इसमें अब रियर-व्यू कैमरा भी मिलेगा और पावर विंडो स्विच को दरवाजे पर लगाया गया है।

वहीं अब इसमें अंदर से संचालित फ्यूल लिड, रियर वॉश और वाइपर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ए-पिलर पर एंट्री असिस्ट हैंडल भी दिया गया है। नई थार में 26.03 सेमी की एचडी इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले दोनों को सपोर्ट करती है। इसमें टाइप-सी यूएसबी पोर्ट भी हैं, जिससे आपका स्मार्टफोन आसानी से कनेक्ट होकर उसकी सारी सुविधाएँ इस्तेमाल की जा सकती हैं।

updated mahindra 3 Door Thar (2)

सुरक्षा के लिए इसमें टायर डायरेक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम है, जो टायर की दिशा की रीयल-टाइम जानकारी देता है। रोमांच पसंद करने वालों के लिए एडवेंचर स्टैट्स जेन II फीचर खास है, जिसमें रेसिंग टैब, अल्टीमीटर, बाहरी तापमान और दबाव, ट्रिप मीटर और स्टीयरिंग दिशा जैसी अहम ऑफ-रोड जानकारी मिलती है।

अपडेटेड महिंद्रा थार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इस तरह यह 2.0 mStallion पेट्रोल, 2.2 लीटर mHawk डीजल और 1.5 लीटर CRDe डीजल इंजन के साथ जारी है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और RWD व 4X4 कॉन्फ़िगरेशन के विकल्प भी मिलते हैं।