अपडेटेड स्टाइल और ज्यादा कंफर्ट के साथ महिंद्रा की Bolero Camper और Pik-Up रेंज हुई लॉन्च

महिंद्रा ने नए लुक और एडवांस फीचर्स के साथ Bolero Pik-Up रेंज और Bolero Camper को लॉन्च किया है, जिनकी कीमत 9.19 लाख से शुरू होती है

महिंद्रा भारत में नंबर-1 पिकअप ब्रांड बोलेरो Pik-Up को बनाती है और कंपनी ने आज Bolero Camper और Bolero Pik-Up रेंज के अपडेटेड वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नई रेंज में पहले से ज्यादा बोल्ड फ्रंट डिजाइन, बेहतर कंफर्ट फीचर्स और चुनिंदा वेरिएंट्स में आधुनिक iMAXX टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे यह कमर्शियल वाहन ज्यादा व्यावहारिक और भरोसेमंद बन गई हैं।

नई Bolero Camper में महिंद्रा की एडवांस्ड iMAXX टेलीमैटिक्स टेक्नोलॉजी दी गई है, जो रियल-टाइम व्हीकल जानकारी उपलब्ध कराती है। इससे ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ती है और फ्लीट मैनेजमेंट आसान होता है। यह फीचर खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है, जो अपने वाहन को रोज़मर्रा के कामकाज और बिजनेस के लिए इस्तेमाल करते हैं।

डिजाइन की बात करें तो नई Camper में नए डेकल्स, बॉडी-कलर्ड ORVMs और डोर हैंडल दिए गए हैं, जो इसे एक ताजा और मॉडर्न लुक देते हैं। कंफर्ट के लिए अब रियर सीट्स में हेडरेस्ट, एयर कंडीशनर, हीटर और ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट वाला म्यूजिक सिस्टम दिया गया है।

Mahindra Bolero Camperकीमत (एक्स-शोरूम)
Non-AC 2WD9.85 लाख रुपये
Non-AC 4WD10.13 लाख रुपये
Gold ZX10.20 लाख रुपये
Gold RX10.25 लाख रुपये
Gold RX 4WD10.49 लाख रुपये

bolero Camper (2)

इसके अलावा, महिंद्रा ने सभी वेरिएंट्स में कुछ फीचर्स को स्टैंडर्ड कर दिया है, जिनमें हेडरेस्ट के साथ रिक्लाइनिंग ड्राइवर सीट, ज्यादा चौड़ी को-ड्राइवर सीट, सेंट्रल लॉकिंग और रियर सीट बेल्ट शामिल हैं। इससे सभी वेरिएंट्स में बेहतर आराम और सुरक्षा मिलती है।

अपडेटेड Bolero Pik-Up में भी नया फ्रंट डिजाइन दिया गया है, जो इसे ज्यादा दमदार बनाता है। इसमें अब रिक्लाइनिंग ड्राइवर सीट के साथ हेडरेस्ट और चौड़ी को-ड्राइवर सीट दी गई है। इसके साथ ही हीटर और एयर कंडीशनिंग सिस्टम जोड़ा गया है, जिससे लंबी ड्राइव और कठिन काम के दौरान भी ड्राइवर को बेहतर अनुभव मिलता है।

Bolero Pik-Upकीमत (एक्स-शोरूम)
Pik-Up MS CBC9.19 लाख रुपये
Pik-Up MS FB9.70 लाख रुपये
Pik-Up PS FB9.75 लाख रुपये
Pik-Up PS FB AC9.99 लाख रुपये
Pik-Up 4WD CBC9.50 लाख रुपये
Pik-Up 4WD9.73 लाख रुपये
Pik-Up 4WD AC9.99 लाख रुपये

bolero pickup

महिंद्रा ने पिकअप सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ को और ज्यादा मजबूत किया है। Bolero Camper और Bolero Pik-Up दोनों ही उन ग्राहकों के लिए डिजाइन की गई हैं, जिनके लिए वाहन सिर्फ सफर का साधन नहीं बल्कि रोज़ी-रोटी का अहम हिस्सा हैं। नए अपडेट्स के जरिए महिंद्रा ने इस सेगमेंट में आराम, सुविधा और भरोसे को और बेहतर बनाया है, जिससे कंपनी की बेहतरीन गुणवत्ता देने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।