अपडेटेड Honda Shine 125 नए फीचर्स के साथ भारत में हुई लॉन्च, कीमत 84,493 रुपये से शुरू

2025 Honda Shine 125 को भारतीय बाजार में नए रंगों, नए फीचर्स  और अपडेटेड इंजन के साथ पेश किया गया है

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपडेटेड 2025 Shine 125 मोटरसाइकिल को 84,493 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है, जो अब OBD2B अनुरूप इंजन के साथ आती है। लोकप्रिय कम्यूटर मोटरसाइकिल के अपडेटेड मॉडल में नए फीचर्स भी मिले हैं।

2025 Honda Shine 125 में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है, जो वास्तविक समय के माइलेज, रेंज (distance to empty), सर्विस ड्यू इंडिकेटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर और इको इंडिकेटर के रूप में सूचनाओं की सीरीज प्रदर्शित करता है। होंडा ने स्मार्टफोन को चलते-फिरते चार्ज करने के लिए मानक के रूप में एक यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी लगाया है।

इसके अतिरिक्त इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। होंडा ने सड़क पर पकड़ और समग्र सवारी स्थिरता में सुधार करते हुए एक चौड़ा 90 मिमी पिछला टायर भी पेश किया है। शाइन 125 अपने सिग्नेचर डिज़ाइन को जारी रखता है जो अब पर्ल इग्नियस ब्लैक, जेनी ग्रे मेटैलिक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, रिबेल रेड मेटैलिक, डिसेंट ब्लू मेटैलिक और पर्ल सायरन ब्लू रंगो में उपलब्ध है।

Updated 2025 Honda Shine 1252

यह मोटरसाइकिल ड्रम और डिस्क के साथ दो वेरिएंट में उपलब्ध है। 2025 शाइन 125 की कीमत डिस्क वेरिएंट के लिए 89,245 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। भारत में सभी HMSI डीलरशिप पर बुकिंग शुरू होने के साथ, यह मोटरसाइकिल घरेलू बाजार में TVS Radeon और Hero सुपर स्प्लेंडर के साथ मुकाबला करती है।

नए लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के निदेशक, बिक्री और विपणन, योगेश माथुर ने कहा, “हमें नई शाइन 125 को लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है, एक मोटरसाइकिल जो 125 सीसी कम्यूटर सेगमेंट में नए मानक स्थापित करना जारी रखती है। नवीनतम OBD2B अनुरूप इंजन और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आइडलिंग स्टॉप सिस्टम और यूएसबी सी-टाइप चार्जिंग पोर्ट जैसी कई नई सुविधाओं के साथ आती है। नई शाइन 125 भारतीय ग्राहकों के लिए सुविधा और व्यावहारिकता को बढ़ाता है। हमें विश्वास है कि नए इंडिया की अमेजिंग शाइन निश्चित रूप से खरीदारों को पसंद आएगी और बाजार में इसकी विरासत को और मजबूत करेगी।”

Updated 2025 Honda Shine 12512025 Honda Shine 125 अपडेटेड 123.94 सीसी, सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन द्वारा संचालित है जो 7,500 आरपीएम पर 10.6 एचपी की पावर और 6,000 आरपीएम पर 11 एनएम का पीक टॉर्क देता है। इसमें होंडा का आइडलिंग स्टॉप सिस्टम शामिल है, जो ट्रैफिक या रुकने की स्तिथि के दौरान इंजन को बंद करके माइलेज बढ़ाता है।