अपडेटेड 2026 Hyundai Exter नए फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, कीमत 5.79 लाख से शुरू

2026 हुंडई एक्सटर में एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई अपडेट किए गए हैं और अब इसमें पहले से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने घरेलू बाजार में अपडेटेड Exter को लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। माइक्रो एसयूवी के इस नए वर्जन में 25 से ज्यादा अपग्रेड दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, लॉन्च के बाद से अब तक Exter को भारत में 2 लाख से ज्यादा ग्राहक मिल चुके हैं। बाहरी डिजाइन की बात करें तो नई Exter में कई बदलाव किए गए हैं।

कीमत की बात करें तो पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप AMT वेरिएंट के लिए 9.41 लाख रुपये तक जाती है। वहीं CNG वेरिएंट की कीमत 6.99 लाख रुपये से 9.40 लाख रुपये के बीच है। बुकिंग 11,000 रुपये में Hyundai डीलरशिप्स और कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए शुरू हो चुकी है।

इसमें नया फ्रंट फेसिया, रिडिज़ाइन ब्लैक ग्रिल, आगे-पीछे नए बंपर, नया टेलगेट और C-पिलर डिटेलिंग, अतिरिक्त व्हील आर्च क्लैडिंग और विंग-स्टाइल रियर स्पॉइलर दिया गया है। इसके अलावा, इसमें नए डिजाइन के 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। इसकी लंबाई 3,830 मिमी, चौड़ाई 1,723 मिमी और ऊंचाई 1,643 मिमी (रूफ रेल्स के साथ) है, जबकि व्हीलबेस 2,450 मिमी है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे ऊंची SUV है और इसका व्हीलबेस भी सबसे लंबा है।

New Hyundai Exter (4)

केबिन में नया नेवी-ग्रे ड्यूल-टोन थीम और 3D कार्बन-इफेक्ट डैशबोर्ड के साथ ज्यादा प्रीमियम फील दिया गया है। हुंडई ने इसमें मेटल पैडल्स, D-कट स्टीयरिंग व्हील, अपडेटेड सीट अपहोल्स्ट्री और ड्राइवर के लिए फोल्डिंग आर्मरेस्ट भी जोड़ा है। रियर हेडरेस्ट और ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट अब सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 391 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि ड्यूल-सिलेंडर CNG वर्जन में 225 लीटर का लगेज स्पेस दिया गया है और इसमें अंडरबॉडी स्पेयर व्हील भी स्टैंडर्ड है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और मैप्स व इंफोटेनमेंट के लिए ओवर-द-एयर अपडेट्स मिलते हैं। इसके अलावा डैशकैम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, रियर Type-C चार्जिंग पोर्ट और Bluelink कनेक्टिविटी (60 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स के साथ) भी दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, यह सिस्टम 300 से ज्यादा वॉयस कमांड्स को सपोर्ट करता है, जो बिना इंटरनेट के भी काम करते हैं।

New Hyundai Exter (6)

इंजन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर Kappa पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि यह अपने सेगमेंट की इकलौती SUV है जिसमें चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके अलावा, 1.2-लीटर पेट्रोल-CNG बाय-फ्यूल वर्जन भी मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।

सेफ्टी के लिहाज से इसमें 45 से ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें से 30 स्टैंडर्ड हैं। सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) स्टैंडर्ड दिए गए हैं। नई एक्सटर 7 मोनोटोन और 1 ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें नए Golden Bronze और Titanium Black Matte शेड्स भी शामिल हैं।