विस्तार से जानें Nissan Magnite कॉम्पैक्ट SUV की वेरिएंट-वाइज डिटेल

यहाँ आगामी निसान मैग्नाइट के विभिन्न ट्रिम्स के आधार पर इक्वीपमेंट और विशेषताओं के बारे में बताया जा रहा है

निसान इंडिया (Nissan India) इस महीने के अंत तक भारतीय बाजार में अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी इस कार की कीमत ही आक्रामक तरीके से तय करेगी, जो कि 5.5 लाख की शुरूआती कीमत से लेकर 9.50 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए तक हो सकती है। कंपनी इस कार को दो इंजन ऑप्शन और कई नए इक्वीपमेंट के साथ पेश करने जा रही है।

एसयूवी नें लगाया गया पहला पावरट्रेन 1.0-लीटर, इनलाइन -3 नेचुरल एस्पिरेटेड इंजन है, जो 72 एचपी की पावर और 96 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है, जबकि 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 100 एचपी की पावर और 160 एनएम (सीवीटी के साथ 152 एनएम) का टॉर्क उत्पन करता है। NA इंजन केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और टर्बो-पेट्रोल मोटर (बेस ’XE ‘ट्रिम को छोड़कर सभी पर उपलब्ध) 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी के साथ होगा। यहाँ मैग्नाइट के विभिन्न ट्रिम्स पर इक्वीपमेंट के बारे में बताया जा रहा हैः

एक्सई ट्रिम (XE Trim)

XE ट्रिम पर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ NA पेट्रोल इंजन होगा, जबकि सेफ्टी में इसे ड्यूल फ्रंट एयरबैग, सीटबेल्ट प्रीटेंशनर्स और लोड लिमिटर्स (फ्रंट रो), EBD के साथ ABS, एंटी-रोल बार, रियर पार्किंग सेंसर, कार इम्मोबिलाइज़र, चाइल्ड सेफ्टी लॉक और सीटबेल्ट रिमाइंडर (फ्रंट रो) मिलते हैं। । फीचर्स लिस्ट में हैलोजन हेडलैम्प्स, ORVMs पर एकीकृत टर्न-सिग्नल, 16-इंच स्टील व्हील्स (व्हील कैप्स के साथ), सभी चार सीटों पर एडजस्टेबल हेडरेस्ट और डियोडराइजिंग और डस्ट फिल्टर के साथ एसी शामिल हैं। डिज़ाइन में थोड़ा प्रीमियम टच जोड़ने के लिए, फ्रंट बम्पर और ग्रिल को भी क्रोम फिनिश मिलता है।

Nissan Magnite Compact SUV 1

एक्सएल ट्रिम (XL Trim)

एक्सएल वेरिएंट पर एक्सई ट्रिम की सभी विशेषताएं के साथ कुछ अतिरिक्त अपग्रेड मिलते हैं। इनमें एंटी-थेफ्ट अलार्म, सेंट्रल लॉकिंग, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स (टर्बो-पेट्रोल मॉडल केवल) रिमोट कीलेस एंट्री, ब्लूटूथ और AUX कनेक्टिविटी के साथ 2-DIN ऑडियो सिस्टम और फ्रंट यात्रियों के लिए USB चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं। व्हील अभी भी 16 इंच की स्टील यूनिट हैं, लेकिन इसे ड्यूल-टोन व्हील कैप मिलता है।

एक्सवी ट्रिम (XV Trim)

XV ट्रिम को XL ट्रिम के सभी फीचर्स मिलते हैं, लेकिन कुछ अपग्रेड के साथ। 2-DIN ऑडियो सिस्टम को 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (सेगमेंट-पहले वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ) से बदल दिया गया है, और आपको 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील, LED DRLs और फॉग लैंप, रियर पार्किंग भी मिलती है। इसके अलावा कैमरा, स्मार्ट के और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट स्टैंडर्ड है।

nissan-magnit

एक्सवी प्रीमियम ट्रिम (XV Premium Trim)

XV प्रीमियम ’वैरिएंट कार का सबसे प्रीमियम वैरिएंट होगा और इसे XV ट्रिम पर मिल रही सारी सुविधाओं के साथ कुछ अतिरिक्त मिलते हैं, जिसमें 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एलईडी हेडलैंप और लेदर प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री शामिल है। टर्बो-पेट्रोल मॉडल पर, आपको निसान कनेक्ट भी मिलता है, जो स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी और 50+ कनेक्टेड कार फीचर्स (जैसे जियो-फेंसिंग और कार ट्रैकिंग) प्रदान करता है।