
भारत में महिंद्रा एक्सयूवी300 Sportz ट्रिम इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है, जिसमें ज्यादा पावरफुल इंजन होने के साथ कई विजुअल अपग्रेड भी होंगे
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) आने वाले दिनों में अपने दो नए प्रोडक्ट 2020 महिंद्रा थार (2020 Mahindra Thar) और महिंद्रा एक्सयूवी300 Sportz (Mahindra XUV300 Sportz) को भारत में लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है, जिसमें नई महिन्द्रा थार को 2 अक्टूबर को लॉन्च किय़ा जाना है, जबकि XUV300 Sportz के लॉन्च से अभी पर्दा नहीं हटा है, लेकिन उम्मीद है कि इसे साल के अंत तक बाजार में उतार दिया जाएगा।
महिंद्रा एक्सयूवी300 स्पोर्ट को पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया गया था। यह एसयूवी मूलरूप से अपने रेग्यूलर Mahindra XUV300 का स्पोर्टियर एडिशन है। कंपनी ने इस कार को इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च करने की योजना बनाई थी, लेकिन भारत में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।
ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया गया वाहन अपने उत्पादन मॉडल के करीब था और लॉन्च होने के बाद भी वह लगभग उसी तरह दिखेगा। हालांकि रेग्यूलर XUV300 की तुलना में Sportz ट्रिम को Sportz moniker, नए बॉडी ग्राफिक्स और फ्रंट ब्रेक कॉलिपर्स पर रेड एसेंट जैसे कई बदलाव मिलेंगे।

XUV300 Sportz के इंटीरियर को स्पोर्टी थीम के साथ रखा जाएगा और स्टैंडर्ड मॉडल के विपरीत ऑल-ब्लैक इंटीरियर स्कीम कॉन्ट्रास्टिंग-स्टिचिंग सीटों के साथ आएगी। डैशबोर्ड पर रेड हाइलाइट्स होंगे, जो कि स्पोर्टी भाग को बढ़ाएंगे। यह मॉडल मूलरूप से रेग्यूलर लाइन अप के टॉप-स्पेक W8 वेरिएंट पर आधारित है। इस तरह इस मॉडल में भी 17 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, पावर्ड सनरूफ, हीटेड विंग मिरर, ऑटो-डिमिंग रियरव्यू मिरर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, लेदर अपहोल्स्ट्री और 6 एयरबैग जैसे हाई-एंड फीचर्स के साथ लैस होगा।
कॉस्मेटिक अपडेट के अलावा XUV300 Sportz को इसका नया 1.2-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी अलग करता है। इस इंजन को अन्य दो 1.5-लीटर और 2.0-लीटर इंजन के साथ ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेश किया गया था, जिसमें बाद के दोनों इंजन को 163bhp/280Nm और 190bhp/380Nm के लिए रेट किया गया है, जबकि नया 1.2-लीटर इंजन 130 Bhp की पावर और 230 Nm का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न कर सकेगा।

इस तरह स्टैंडर्ड वर्जन को पावर देने वाले 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के मुकाबले Mahindra XUV300 Sportz की नई मोटर ज्यादा पावरफुल होगी और यह अपने सेगमेंट का सबसे शक्तिशाली इंजन होगा, जो कि हुंडई वेन्यू के मुकाबले बेहतर विकल्प हो सकता है। ये यूनिट 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ हो सकता है।