हुंडई भारतीय बाजार में कुछ नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है जिनमें से टॉप पाँच कारों को यहाँ सूचीबद्ध किया गया है
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने 2021 में दो नई कारों को लॉन्च किया था, जिसमें तीन पंक्ति वाली हुंडई अलकाजार एसयूवी और आई20 एन लाइन प्रीमियम हैच शामिल थी। अलकाजार खरीददारों के लिए 6-सीटर और 7-सीटर में पेश की गई थी। वहीं आई20 एन लाइन मूलरूप से आई20 का परफार्मेंस ओरिएंटेड वर्जन है।
हुंडई साल 2022 में भी कई नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है, ताकि बाजार में अपनी न केवल हिस्सेदारी बढ़ाई जा सके बल्कि प्रतिस्पर्धी बाजार में कंपनी की दावेदारी बरकरार रहे। हुंडई की योजना में नई कार के साथ-साथ मौजूदा मॉडलों के फेसलिफ्ट वर्जन भी शामिल हैं। यहाँ हुंडई की उन आगामी कारों को सूचीबद्ध किया जा रहा है, जिन्हें कंपनी द्वारा 2022 में लॉन्च किए जानें की उम्मीद है।
1. हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट
हुंडई क्रेटा न केवल हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, बल्कि वर्तमान में यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी है। हाल ही में इसे इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया हैं और भारत में इसके 2022 की दूसरी छमाई में लॉन्च होने की उम्मीद हैं। क्रेटा फेसलिफ्ट में फ्रंट ग्रिल के लिए नया पैरामीट्रिक-ज्वेल डिज़ाइन दिया गया है। कुल मिलाकर क्रेटा फेसलिफ्ट अपने आकर्षक सिल्हूट और स्टांस को बरकरार रखते हुए फ्रेश और शार्प दिखती है। फेसलिफ्ट के साथ इसके पावरट्रेन में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं हैं और यह 1.5-लीटर नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ जारी रहेगी।
2. हुंडई कोना इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट
हुंडई वर्तमान में भारतीय बाजार में केवल एक इलेक्ट्रिक कार की बिक्री करती है, जो कि कोना इलेक्ट्रिक है। खबरों की मानें तो 2022 में कोना को फेसलिफ्ट अपडेट मिलने जा रहा है। दरअसल हाल ही में वैश्विक लेवल पर नई कोना इलेक्ट्रिक का अनावरण किया गया है, जिसे एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स में कई बदलाव प्राप्त हुए हैं। उम्मीद है कि भारतीय बाजार में फेसलिफ्ट कोना 136 पीएस वाले इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा संचालित होगी, जो कि वर्तमान में 39.2 kWh बैटरी पैक के साथ आता है।
3. हुंडई आयोनिक 5
दक्षिण कोरियाई निर्माता भारत में अपनी प्रमुख इलेक्ट्रिक कार आयोनिक 5 को लॉन्च करके अपने ईवी लाइनअप का विस्तार कर सकती है। खबरों की मानें तो देश में इस कार को सीबीयू रूट के माध्यम से लाया जाएगा। इसका एक अर्थ यह भी है कि इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत ज्यादा होगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोनिक 5 को 72.6 kWh और 58 kWh के साथ दो बैटरी विकल्पों में पेश किया जाता है और इसे AWD और RWD के साथ दो वेरिएंट में पेश किया जाता है।
4. नई जेनरेशन हुंडई टक्सन
नई जेनरेशन हुंडई टक्सन को कई मौकौं पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसे 2022 में लॉन्च किए जानें की उम्मीद है। नए जनरेशन मॉडल का 2020 में विश्व स्तर पर अनावरण किया गया था और इसमें पिछले संस्करण की तुलना में प्रमुख डिज़ाइन परिवर्तन और बहुत बेहतर उपकरण हैं। निर्माता नई पीढ़ी के टक्सन के साथ भारतीय बाजार में एक हाइब्रिड या प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन ला सकता है। इंटरनेशनल मॉडल में बटरफ्लाई स्टाइल स्टीयरिंग व्हील, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एचवीएसी कंट्रोल के लिए टचस्क्रीन हैं, जो कि इंडियन स्पेक में भी मिलने की उम्मीद है।
5. हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट
हुंडई इंडिया ने 2019 में वेन्यू के साथ सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कदम रखा था। तब से ही इस मॉडल ने इस सेगमेंट में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी के साथ कंपनी के लिए प्रभावशाली बिक्री हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। हुंडई वेन्यू के लिए एक मिडलाइफ फेसलिफ्ट पर काम कर रही है, जिसके 2022 में वैश्विक शुरुआत होने की उम्मीद है। उसके बाद इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसकी पेशकश को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए और प्रतिस्पर्धा के अनुरूप आधुनिक और नई सुविधाओं के साथ-साथ कॉस्मेटिक अपडेट देने वाली है। हालांकि फेसलिफ्ट के साथ मॉडल के पावरट्रेन में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है।