भारत में 500 किमी से अधिक रेंज के साथ आने वाली इलेक्ट्रिक कारें – कर्व ईवी से क्रेटा ईवी तक

toyota FT-3E concept

यहाँ 500 किमी से अधिक की रेंज के साथ आने वाली इलेक्ट्रिक कारों को सूचीबद्ध किया गया है, जिन्हें आने वाले सालों में लॉन्च किया जाएगा

भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग में इज़ाफ़ा देखा जा रहा है और वर्तमान में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी पैसेंजर ईवी सेगमेंट में 80 फीसदी से अधिक है। वहीं अगले दो वर्षों में कई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी आएंगी, जो एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होंगी। आइए इनकी संभावित रेंज और अन्य डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं।

1. टाटा पंच ईवी, कर्व ईवी और हैरियर ईवी

tata curvv-10

टाटा मोटर्स ने पुष्टि की है कि पंच ईवी, कर्व ईवी और हैरियर ईवी की ड्राइविंग रेंज 500 किमी से अधिक होगी। पंच ईवी के सबसे पहले आने की उम्मीद है और इसके बाद कर्व ईवी आएगी, जिसे हाल के दिनों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टाटा कर्व को इसके आईसी-इंजन अवतार में भी पेश किया जाएगा, जबकि हैरियर ईवी को अगले साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

2. महिंद्रा XUV.e8

mahindra-xuv-e8.jpg

महिंद्रा XUV.e8, XUV.e रेंज की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी होने वाली है और इसे दिसंबर 2024 में पेश किया जाएगा। इसमें एक्सयूवी 700 के साथ कई समानताएं हैं और इंटीरियर के साथ-साथ फीचर्स की सूची भी साझा की जा सकती है। हालांकि ये इलेक्ट्रिक एसयूवी अपने सिब्लिंग की तुलना में अधिक एडवांस होने वाली है। महिंद्रा BE.05 फ्यूचर EV पर भी काम कर रही है।

3. मारुति सुजुकी eVX और टोयोटा ईवी

maruti suzuki eVX-13

अगले साल के अंत में मारुति सुजुकी ईवीएक्स के प्रोडक्शन वर्जन का डेब्यू किया जा सकता है और इसे 2025 की शुरुआत में भारतीय बाजार के अंदर लॉन्च किया जाएगा। यह 5-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी टोयोटा के 27PL प्लेटफॉर्म पर विकसित की जाएगी और यह टोयोटा ईवी को भी जन्म देगी। दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी 60 kWh बैटरी पैक से लैस होंगी, जिससे उन्हें लगभग 550 किमी की ड्राइविंग रेंज मिल सकेगी। वैश्विक बाजारों में दोनों को सिंगल और डुअल-मोटर सेटअप में बेचा जा सकता है।

4. किआ ईवी9, इलेक्ट्रिक आरवी, सेल्टोस ईवी

kia ev9

किआ भारत के लिए एक इलेक्ट्रिक एमपीवी पर काम कर रही है और इसे बाद में आईसीई अवतार में भी पेश किया जा सकता है। किआ ईवी9 फ्लैगशिप 7-सीटर ई-एसयूवी 2025 में लॉन्च होने वाली है और ये भी 500 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान करेगी। वहीं सेल्टोस पर आधारित इलेक्ट्रिक एसयूवी भी आने वाले वर्षों में टाटा जैसी मध्यम आकार की ई-एसयूवी को टक्कर देने के लिए आ सकती है। ये अपने सेगमेंट में कर्व ईवी, महिंद्रा एक्सयूवी.ई8, हुंडई क्रेटा ईवी और मारुति सुजुकी ईवीएक्स जैसी कारों को टक्कर देगी।

5. नई जेनेरशन हुंडई कोना ईवी और क्रेटा ईवी

2024 hyundai kona

कुछ महीने पहले हुंडई ने नई पीढ़ी की कोना इलेक्ट्रिक को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया था, जो भारत में बेचे जाने वाले मॉडल से अधिक एडवांस है। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे यहाँ 500 किमी के करीब ड्राइविंग रेंज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रिक क्रेटा को पहले भी कई टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसे 2025 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की संभावना है।