जबरदस्त माइलेज के साथ भारत में लॉन्च होंगी CNG एसयूवी – मारूति ब्रेज़ा से सोनेट तक

भारतीय बाजार में आगामी CNG-संचालित SUVs की हमारी सूची देखें, जिनके भविष्य में भारतीय बाज़ार में लॉन्च होने की उम्मीद है

पिछले कुछ सालों में भारत में सीएनजी कारों की लोकप्रियता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसकी सबसे बड़ी वजह देश में डीजल-पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमतें हैं। ऐसे में कार खरीददारों के एक बड़े वर्ग ने सीएनजी कारों के विकल्प को चूनने में प्राथमिकता दिखाई है, जिसके भविष्य में और भी बढ़ने की उम्मीद है।

यही वजह है कि कई कार निर्माता कंपनियां खरीददारों की इस नई जरूरतों को समझ रही है और जल्द ही अपने पोर्टफोलियो में चुनने के लिए और भी विकल्प जोड़ने की योजना बना रहे हैं। यहाँ भारतीय बाजार में उपलब्ध उन लोकप्रिय एसयूवी को सूचीबद्ध किया गया है, जिनके सीएनजी-संचालित वर्जन के भी लॉन्च होने की उम्मीद है।

1. मारुति सुजुकी ब्रेज़ा सीएनजी

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी जल्द ही देश में अपनी प्रमुख कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेज़ा के नए जेनरेशन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। उम्मीद है कि यह इंडो-जापानी कार निर्माता संभवतः एसयूवी पर सीएनजी पावरट्रेन विकल्प की पेशकश करेगा। माना जा रहा है कि यह 1.5-लीटर, K-15C, पेट्रोल इंजन होगा, जिसे हाल ही में एर्टिगा सीएनजी के साथ पेश किया गया है। ट्रांसमिशन के लिए केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा।2022-Maruti-Suzuki-Brezza-Rendered

2. टोयोटा अर्बन क्रूजर सीएनजी

टोयोटा अर्बन क्रूजर मूलरूप से मारूति ब्रेजा का रिबैज वर्जन है। मारूति सुजुकी जल्द ही ब्रेजा के नए जेनरेशन को लाने वाली है, इसलिए क्रूजर का भी नया जेनरेशन लॉन्च किया जाएगा। चूंकि ब्रेजा को सीएनजी पॉवरट्रेन मिलने की उम्मीद है, इसलिए अर्बन क्रूजर के साथ इसकी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। यह ठीक उसी तरह की रणनीति होगी, जैसे बलेनो सीएनजी और ग्लैंजा सीएनजी के साथ अपनाया जा रहा है। अर्बन क्रूजर सीएनजी का पावरट्रेन विकल्प ब्रेजा सीएनजी के समान हो सकता है।

3. टाटा नेक्सन सीएनजी

टाटा मोटर्स भारत में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन के विभिन्न प्रोपोटाइप का सड़कों पर परीक्षण कर रही है। खबरों की मानें तो कंपनी नेक्सन के सीएनजी वर्जन को भी पेश करने की योजना बना रही है। अगर ऐसा संभवत होता है तो इस वर्जन को 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो एक फैक्ट्री फिटेड CNG किट के साथ होगा। हालाँकि इसमें मौजूदा इंजन के मुकाबले थोड़ा कम पावर होगा और इसे संभवतः 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा।2022 kia sonet

4. किआ सोनेट सीएनजी

भारत में हाल ही में एक रोड टेस्ट के दौरान किआ सोनेट के भी एक टेस्टिंग प्रोपोटाइप को देखा गया है, जो CNG पॉवरट्रेन के साथ था। यह GT वर्जन था, जिसे 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। इस तरह संभव है कि सोनेट को एक टर्बो सीएनजी इंजन मिल सकता है। इसके साथ हम ज्यादा माइलेज की भी उम्मीद कर सकते हैं, हालाँकि अभी तक यह तय नहीं है कि इसे कौन सा ट्रांसमिशन मिलेगा।

5. हुंडई वेन्यू सीएनजी

हुंडई इंडिया अपनी सीएनजी यात्री कार रेंज का विस्तार करने की योजना बना रही है और हमें उम्मीद है कि निकट भविष्य में वेन्यू को सीएनजी पावरट्रेन विकल्प मिलेगा। इस वर्जन को 1.0-लीटर टर्बो-CNG इंजन मिलने की संभावना है, जो आगामी सोनेट सीएनजी की तर्ज पर हो सकता है। फिलहाल अभी इसके साथ उपलब्ध होने वाले ट्रांसमिशन विकल्पों की पुष्टि नहीं की जा सकती है।