नए साल में टाटा मोटर्स अपनी कारों पर दे रही 45,000 रूपए तक की छूट

tata safari-8

टाटा मोटर्स जनवरी 2023 के महीने में अपनी कारों पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 45,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है, जबकि नेक्सन व पंच पर कोई छूट नहीं है

भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स इन दिनों देश में अपनी सफलता का आनंद ले रही है और जनवरी 2023 में भी अपनी यह गति जारी रखना चाहती है। दरअसल कंपनी जनवरी 2023 में अपनी कारों की खरीद पर आकर्षक ऑफर्स की पेशकश कर रही है, जिसमें मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 45,000 रूपए तक की आकर्षक छूट शामिल है।

टाटा टियागो हैचबैक इस वक्त टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती पेशकश है और इसे इस महीने 20,000 रूपए तक की छूट के साथ पेश किया जा रहा है। दरअसल इसके सीएनजी सहित सभी वेरिएंट पर 10,000 रूपए की नकद छूट और 10,000 रूपए के एक्सचेंज बोनस की पेशकश की जा रही है। वहीं सीएनजी वर्जन पर 5,000 रूपए और अन्य वेरिएंट पर 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है।

जनवरी 2023 में जो छूट टाटा टियागो हैचबैक पर उपलब्ध है। वहीं समान छूट टिगोर सेडान और उसके संबंधित वेरिएंट पर भी उपलब्ध है। वहीं टाटा मोटर्स इस महीने अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज डुअल क्लच ऑटोमैटिक की खरीद पर कुल मिलाकर 23,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें 10,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

tata tiago and tigor cng-7

वहीं टाटा हैरियर की बात करें तो यह लेजेंडरी लैंड रोवर वंशावली से जन्मी है और अब एडवांस 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। इसे कई रोमांचक सुविधाओं और एडवांस अपग्रेडेशन के साथ पैक किया गया है। जनवरी 2023 में इसकी खरीद पर कुल 45,000 रूपए की छूट उपलब्ध है, जिसमें 10,000 रूपए की नकद छूट, 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

टाटा हैरियर पर उपलब्ध छूट इसके तीन पंक्ति वाले वर्जन टाटा सफारी पर भी लागू है। अर्थात जनवरी 2023 में सफारी की खरीद पर कुल 45,000 रूपए की छूट उपलब्ध है, जिसमें 10,000 रूपए की नकद छूट, 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। ये सभी छूट केवल 31 जनवरी 2023 तक ही मान्य हैं।

tata harrier-5

बता दें कि टाटा मोटर्स ने हाल ही में ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी भविष्य की कई नई कारों को पेश किया है और इस साल पंच व अल्ट्रोज को सीएनजी वर्जन मिल सकता है। टाटा अल्ट्रोज सीएनजी को 1.2 लीटर रेवोट्रॉन इंजन मिलेगा, जो कि ट्विन-सिलेंडर iCNG किट के साथ होगा और सीएनजी मोड में यह 77 बीएचपी की पावर और 97 एनएम का टॉर्क विकसित करने में सक्षम होगा।