रेनो मई 2024 में भारतीय बाजार में क्विड, काइगर और ट्राइबर की खरीद पर 40,000 रुपये तक की छूट दे रही है
रेनो इस महीने भारतीय बाजार में अपनी क्विड, काइगर और ट्राइबर पर छूट दे रही है। ग्राहक इस छूट का लाभ कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के जरिए उठा सकते हैं। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में अपडेटेड 2024 रेनो काइगर, ट्राइबर और क्विड को नए फीचर्स और नए ट्रांसमिशन विकल्प के साथ लॉन्च किया था। आइए मई 2024 में रेनो की कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट पर एक नजर डाल लेते हैं।
1. रेनो क्विड

मई 2024 में रेनो क्विड पर कुल 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इन डिस्काउंट में 15,000 रुपये तक का कैश बेनिफिट, 15,000 हजार रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट और 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी कैश बेनिफिट शामिल है। ग्राहक क्विड के सभी वेरिएंट पर इन डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। भारतीय बाजार में रेनो क्विड की कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होकर 6.45 लाख रुपये (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं) तक जाती है।
2. रेनो काइगर

रेनो काइगर पर मिल रहे डिस्काउंट की बात करें, तो इस महीने काइगर पर भी कुल 40,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है। क्विड की तरह ही काइगर पर भी 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट और सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी कैश बेनिफिट दिया जा रहा है। इंडियन मार्केट में रेनो काइगर की कीमत 5.99 लाख रुपये से लेकर 11.23 लाख रुपये (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) के बीच है।
3. रेनो ट्राइबर

सात सीटों वाली इस एमपीवी पर भी कंपनी मई 2024 में 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इच्छुक ग्राहक 10,000 रुपये तक की नकद छूट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी कैश लाभ उठा सकते हैं। ये छूट ट्राइबर एमपीवी के सभी वेरिएंट पर दी जा रही है। इसकी कीमत 5.99 लाख रुपये से लेकर 8.97 लाख रुपये (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती है।