
हुंडई सितंबर 2023 में निओस, औरा, आई20, वेर्ना, अल्काज़ार और कोना ईवी की खरीद पर अधिकतम 2 लाख रूपए तक की छूट दे रही है
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई फेस्टिव सीजन से पहले अपनी चुनिंदा कारों की खरीद पर छूट की पेशकश कर रही है। अगर आप सितंबर 2023 के महीने में एक नई कार खरीदना चाहते हैं तो आप के लिए यह बिल्कुल सही समय साबित हो सकता है, क्योंकि कंपनी निओस, औरा, आई20, वेर्ना, अल्काज़ार और कोना ईवी की खरीद पर अधिकतम 2 लाख रूपए तक की छूट दे रही है, जिसमें मॉडल के आधार पर अलग-अलग नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
सितंबर 2023 में ग्रैंड आई10 निओस के मैनुअल वेरिएंट पर 30,000 रूपए की नकद छूट और एमटी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं है। हालाँकि सभी वेरिएंट पर समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है। इसी प्रकार औरा सेडान के सीएनजी वेरिएंट पर 20,000 रुपए और अन्य वेरिएंट पर 10,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है।
साथ ही सभी वेरिएंट पर समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं सिंतबर में आई20 प्रीमियम हैचबैक के डीसीटी वेरिएंट पर 30,000 रूपए, स्पोर्टज़ वेरिएंट पर 25,000 रुपए की नकद छूट और अन्य वेरिएंट पर 10,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है।
मॉडल | कैश डिस्काउंट | एक्सचेंज बोनस + कॉर्पोरेट डिस्काउंट |
हुंडई ग्रैंड i10 निओस | 30,000 रूपए (मैनुअल वेरिएंट) | 10,000 रूपए + 3,000 रूपए |
हुंडई ग्रैंड i10 निओस (ऑटोमैटिक) | NIL | 10,000 रूपए + 3,000 रूपए |
हुंडई औरा | 20,000 रूपए (सीएनजी वेरिएंट) / 10,000 (अन्य वेरिएंट) | 10,000 रूपए + 3,000 रूपए |
हुंडई i20 (MT, CVT) | 25,000 रूपए (स्पोर्टज़ वेरिएंट) / 10,000 (अन्य वेरिएंट) | 10,000 रूपए |
हुंडई i20 (DCT) | 30,000 रूपए (स्पोर्टज़, Asta ऑप्शनल) | 10,000 रूपए |
हुंडई i20 N-Line | 50,000 रूपए | 10,000 रूपए |
हुंडई अलकाज़ार | – | 20,000 रूपए |
हुंडई वेर्ना | 25,000 रूपए | |
हुंडई कोना इलेक्ट्रिक | 2,00,000 रूपए | – |
इसके अलावा हुंडई आई20 के सभी वेरिएंट पर समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि आई20 एन लाइन की खरीद पर केवल 50,000 रुपए की नकद छूट दी जा रही है। इसी प्रकार वेर्ना सेडान की खरीद पर केवल 25,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। वहीं कंपनी अल्काज़ार की खरीद पर केवल 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दे रही है।
हुंडई भारत में जल्द ही i20 फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। सामने की ओर इसमें आकर्षक इंटीग्रेटेड डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ पतली एलईडी हेडलाइट्स और बीच में एक बड़ी ग्रिल है। बम्पर को भी नया रूप दिया गया है, जिसमें शार्प लाइन्स हैं। अपडेटेड एलईडी टेललाइट्स के साथ पिछला हिस्सा भी बड़ा होगा। i20 नए डुअल-टोन अलॉय व्हील्स पर चलेगी जो मौजूदा मॉडल से ज्यादा शार्प हैं।

वहीं हुंडई अपनी इलेक्ट्रिक कार कोना ईवी पर 2 लाख रुपए की नकद छूट दे रही है। इसके अलावा कंपनी हुंडई क्रेटा, हुंडई वेन्यू, हुंडई टक्सन, आयोनिक 5 और हाल ही में लॉन्च हुई एक्सटर माइक्रो एसयूवी की खरीद पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं दे रही है। कंपनी अगले साल की शुरुआत में क्रेटा के फेसलिफ्ट वर्जन को भी लॉन्च करेगी।