हुंडई कारों पर दिवाली में मिल रही है 1 लाख रूपए तक की छूट – i10 निओस, औरा, कोना

hyundai kona electric-9
Pic Source: Adv Shukkur

अक्टूबर 2022 में हुंडई कारों की खरीद पर मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 1,00,000 रूपए तक की छूट की पेशकश की जा रही है, जिसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है

फेस्टिव सीजन अब नजदीक है और इस बात को ध्यान में रखते हुए हुंडई ने ज्यादा से ज्यादा खरीददारों को अपनी ओर आकर्षित करने की कवायद शुरू कर दी है। दरअसल हुंडई ने अक्टूबर 2022 में अपनी चुनिंदा कारों की खरीद पर आकर्षक छूट की पेशकश की घोषणा की है, जो मॉडल व वेरिएंट के आधार पर कुल मिलाकर 1,00,000 रूपए तक है।

इस महीने हुंडई अपनी एंट्री लेवल कार सैंट्रो के पेट्रोल वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए के कॉर्पोरेट डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। हालाँकि इसके सीएनजी वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन समान रूप से 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है।

इसी प्रकार ग्रैंड आई10 निओस के टर्बो वेरिएंट की खरीद पर 35,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है। वहीं अन्य वेरिएंट की खरीद पर 5,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है।

hyundai grand i10 Nios-4कंपनी इस महीने ग्रैंड आई10 निओस के सीएनजी वेरिएंट की खरीद पर कुल मिलाकर 33,000 रूपए की छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें 20,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। औरा सेडान के सीएनजी वेरिएंट पर इस महीने ग्रैंड आई10 निओस की तरह ही छूट की पेशकश की जा रही है।

अर्थात आपको अक्टूबर 2022 में हुंडई औरा सीएनजी वेरिएंट की खरीद पर 20,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलने वाला है, जबकि इसके अन्य वेरिएंट की खरीद पर 5,000 रूपए की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

hyundai i20 nline starry night colorकंपनी इस महीने अपनी प्रीमीयम हैचबैक आई20 के मैग्ना और स्पोर्ट वेरिएंट की खरीद पर 20,000 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें 10,000 रूपए की नकद छूट और 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं कोना ईवी की खरीद पर इस महीने कुल मिलाकर 10,0000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है। हालाँकि कंपनी इस महीने क्रेटा, वेन्यू, अलकाजार, वेर्ना और टक्सन जैसी कारों पर कोई छूट नहीं दे रही है।