Toyota Urban Cruiser Hyryder की खरीद पर इस महीने 1 लाख रुपये तक का फायदा

टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर पर 16 फरवरी 2026 से मार्च के अंत तक चलने वाले इस कैंपेन के दौरान ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है

टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय मिडसाइज एसयूवी अर्बन क्रूजर Hyryder की सफलता का जश्न मनाने के लिए “Toyota Urban Cruiser Hyryder Month” नाम से एक खास कस्टमर एंगेजमेंट कैंपेन शुरू किया है। यह एक महीने तक चलने वाला अभियान 16 फरवरी 2026 से मार्च के अंत तक उत्तर भारत के प्रमुख बाजारों में आयोजित किया जा रहा है। इस कैंपेन में National Capital Region (NCR), उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, Haryana, पंजाब और Jammu and Kashmir जैसे राज्य शामिल हैं।

साल 2022 में लॉन्च हुई टोयोटा अर्बन क्रूजर Hyryder ने भारत के मिडसाइज SUV सेगमेंट में तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। इसकी शुरुआती कीमत 10.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और ग्राहकों से इसे काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। हाल ही में इस SUV ने 2 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा भी पार कर लिया है, जिसमें इसके स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट और व्यापक प्रोडक्ट रेंज का बड़ा योगदान रहा है। यह मॉडल भारत में कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों में से एक है और Toyota Innova सीरीज़ तथा Toyota Fortuner के साथ कंपनी की मजबूत बिक्री में अहम भूमिका निभा रहा है।

इस एसयूवी की सबसे बड़ी खासियत इसका Self-Charging Strong Hybrid Electric सिस्टम है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, Toyota Hybrid System और एक इलेक्ट्रिक मोटर का संयोजन दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह एसयूवी  लगभग 40 प्रतिशत दूरी और 60 प्रतिशत समय केवल इलेक्ट्रिक पावर पर चल सकती है, जिससे कम लोड की स्थिति में इंजन अपने आप बंद हो जाता है। इस तकनीक की वजह से यह SUV लगभग 27.97 किमी/लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है।

2025 toyota Urban Cruiser Hyryder

इसके अलावा इसमें Neo Drive माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प भी मिलता है, जिसमें 1.5-लीटर K-सीरीज़ पेट्रोल इंजन और Integrated Starter Generator (ISG) दिया गया है। यह इंजन 100.5 एचपी की पावर और 135 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

वेरिएंट के आधार पर ग्राहक इसमें टू-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव विकल्प भी चुन सकते हैं। डिजाइन की बात करें तो इसमें क्रिस्टल एक्रेलिक ग्रिल, ट्विन LED DRLs, मस्कुलर बॉडी लाइन्स और 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं केबिन में वेंटिलेटेड लेदर सीट्स, पैनोरैमिक सनरूफ, 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

urban cruiser hyryder

इसके अलावा एसयूवी में Toyota i-Connect के जरिए 55 कनेक्टेड फीचर्स, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो, पैडल शिफ्टर्स, वायरलेस चार्जिंग और कई USB पोर्ट्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और ISOFIX माउंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी इस SUV पर 3 साल या 1,00,000 किमी की वारंटी देती है, जिसे बढ़ाकर 5 साल या 2,20,000 किमी तक किया जा सकता है, जबकि हाइब्रिड बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किमी की वारंटी मिलती है। साथ ही इस कैंपेन के दौरान ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक के फायदे भी दिए जा रहे हैं।