Ultraviolette X-47 क्रॉसओवर ने लॉन्च के 24 घंटों के भीतर 3,000 बुकिंग का आंकड़ा पार किया है और अब कंपनी ने शुरुआती ऑफर को पहले 5,000 ग्राहकों तक बढ़ा दिया है
अल्ट्रावायलेट एक्स-47 क्रॉसओवर ने लॉन्च के 24 घंटों के भीतर 3000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया; शुरुआती ऑफर पहले 5000 ग्राहकों तक बढ़ा दिया गयाअल्ट्रावायलेट ने अपनी नई मोटरसाइकिल X-47 क्रॉसओवर को लेकर बड़ी खबर दी है। लॉन्च के सिर्फ़ 24 घंटों के अंदर ही इस बाइक की 3,000 से ज़्यादा बुकिंग हो गई हैं। यह दिखाता है कि भारतीय ग्राहकों को इस ब्रांड और इलेक्ट्रिक बाइक के भविष्य पर पूरा भरोसा है और वे इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। इस मांग को देखते हुए, अल्ट्रावायलेट ने अपने प्रारंभिक ऑफ़र को 1,000 ग्राहकों से बढ़ाकर 5000 ग्राहकों तक कर दिया है। इससे ज़्यादा से ज़्यादा उत्साही राइडर्स को X-47 के शुरुआती ग्राहक बनने का अवसर मिलेगा।
अल्ट्रावायलेट के सह-संस्थापक और सीईओ नारायण सुब्रमण्यम ने कहा, “लॉन्च के सिर्फ़ एक दिन में X-47 को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया यह दिखाती है कि भारत में आधुनिक इलेक्ट्रिक बाइक्स की मांग कितनी तेज़ी से बढ़ रही है। हमें ग्राहकों का इतना उत्साह देखकर बेहद खुशी है और हम वादा करते हैं कि ऐसी बाइक देंगे जो इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की असली ताकत को परिभाषित करेगी। शुरुआती ऑफर को 5000 ग्राहकों तक बढ़ाना, हमारे लिए इस अपार समर्थन का शुक्रिया अदा करने का तरीका है।”
फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन, अत्याधुनिक तकनीक, बेमिसाल परफॉर्मेंस और सुरक्षा मानकों के मेल पर आधारित, X-47 देश में परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों का एक नया सेगमेंट बनाने के लिए तैयार है। X-47 क्रॉसओवर की डिलीवरी अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत 2.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, हालांकि शुरुआती ग्राहकों के लिए यह 2.49 लाख रुपये में उपलब्ध होगी।

अल्ट्रावायलेट के उन्नत पावरट्रेन और वाहन प्लेटफ़ॉर्म पर बनी X-47 एक इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर बाइक है, जिसे बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस और कई तरह के इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। इसमें 10.3 kWh की बैटरी लगी है, जो 40.2 hp (30 kW) की पावर और 100 Nm का दमदार टॉर्क देती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में 323 किमी तक की रेंज का दावा किया गया है। X47 इलेक्ट्रिक 0 से 60 किमी/घंटा की रफ़्तार 2.7 सेकंड में पकड़ लेती है और 0 से 100 किमी/घंटा की रफ़्तार पकड़ने में सिर्फ़ 8.1 सेकंड का समय लगता है। इसकी अधिकतम स्पीड 145 किमी/घंटा है।
कंपनी 8 लाख किलोमीटर तक का वारंटी पैकेज भी दे रहा है, साथ ही इसमें पहली बार 1.6 kW का ऑनबोर्ड चार्जर दिया गया है। इसमें डायनेमिक रीजन के साथ 9-लेवल रीजनरेटिव ब्रेकिंग मिलती है, जो ब्रेक लगाने पर बैटरी को चार्ज करने में मदद करती है। साथ ही इसमें एडवांस्ड 3-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है, जिससे अलग-अलग सड़कों और मौसम की परिस्थितियों में बाइक पर पकड़ और सुरक्षा और मजबूत हो जाती है।

X47 में लेटेस्ट 10वीं जनरेशन का बॉश डुअल-चैनल ABS दिया गया है, जिसमें अलग-अलग मोड्स को बदलने का ऑप्शन है।ब्रेकिंग के लिए इसमें ब्रेम्बो का सेटअप है, जिसमें फ्रंट में 320 मिमी डिस्क दी गई है, जिसमें फिक्स्ड फोर पिस्टन कैलिपर और सिंटर्ड पैड्स हैं। पीछे 230 मिमी डिस्क है, जिसमें फ्लोटिंग पिस्टन कैलिपर लगा है। ये सेटअप हर हालात में दमदार ब्रेकिंग देता है।