TVS Ronin Agonda के साथ Apache RTX एनिवर्सरी एडिशन का हुआ खुलासा

Ronin Agonda

Ronin Agonda एडिशन का डिज़ाइन गोवा के मशहूर अगोंडा बीच से प्रेरित है और इसे सफेद और रेट्रो फाइव-स्ट्राइप ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है

टीवीएस मोटर कंपनी इस समय गोवा के वागाटोर में अपने प्रमुख राइडिंग फेस्टिवल मोटोसोल 5.0 का आयोजन कर रही है, जहाँ दुनिया भर से आए 8,000 से अधिक राइडर्स और बाइक प्रेमी शामिल हो रहे हैं। इवेंट के पहले दिन टीवीएस ने नई Ronin Agonda लिमिटेड एडिशन के साथ दो कस्टम मोटरसाइकिल TVS Ronin Kensai और TVS Apache RR310 Speedline का खुलासा किया जिन्हें स्मोक्ड गैराज के सहयोग से तैयार किया गया है।

Agonda बीच से प्रेरित Ronin Agonda को सफेद बेस और रेट्रो फाइव-स्ट्राइप ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 1,30,990 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसी मौके पर टीवीएस ने Apache ब्रांड के 20 साल पूरे होने पर Apache RTX Anniversary Edition को भी पेश किया।

इस एडिशन में ब्लैक और शैम्पेन गोल्ड पेंट स्कीम, एनिवर्सरी बैजिंग, खास क्रेस्ट और रेड-हाइलाइटेड डुअल-टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं। दोनों मॉडलों में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। TVS Ronin में 225.9 cc का ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.4 पीएस की पावर और 19.93 एनएम का टॉर्क आउटपुट देता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स व स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है।

Ronin Agonda (1)

ARAI के अनुसार इसकी माइलेज लगभग 42 kmpl और फ्यूल टैंक क्षमता 14 लीटर है। बाइक में डबल-क्रैडल फ्रेम, 41 mm यूएसडी फोर्क्स, 7-स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। हाई वेरिएंट्स में डुअल-चैनल ABS और रेन व अर्बन राइडिंग मोड मिलते हैं। इसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग और SmartXonnect वाले डिजिटल कंसोल भी दिए गए हैं।

दूसरी ओर, TVS Apache RTX 300 में 299.1 cc का नया लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन मिलता है, जो 9,000 rpm पर 36 पीएस की पावर और 7,000 rpm पर 28.5 Nm का टॉर्क देता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स, स्लिपर क्लच और हाई वेरिएंट्स में बाइडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ जोड़ा गया है। बाइक स्टील ट्रेलिस फ्रेम और एल्यूमीनियम डाई-कास्ट स्विंगआर्म पर आधारित है और इसमें 41 mm यूएसडी फ्रंट फोर्क व 180 mm ट्रैवल वाला रियर मोनोशॉक मिलता है।

Apache RTX Anniversary Edition

इसके मुख्य स्पेक्स में 12.5 लीटर फ्यूल टैंक, 200 mm ग्राउंड क्लीयरेंस, 835 mm सीट हाइट और 180 किलो कर्ब वेट शामिल हैं। यह बाइक राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, चार राइडिंग मोड्स, 5-इंच टीएफटी डिस्प्ले, स्विचेबल डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, TPMS आदि जैसी कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है।