जनवरी 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में TVS सबसे आगे, Bajaj, Ather और Ola को छोड़ा पीछे

जनवरी 2026 में, टीवीएस ने 34,440 यूनिट्स की बिक्री के साथ बजाज ऑटो, एथर एनर्जी और हीरो मोटोकॉर्प को पीछे छोड़ा है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट ने नए कैलेंडर वर्ष की शुरुआत मजबूत सालाना ग्रोथ के साथ की है। इस दौरान TVS Motor और Bajaj Auto जैसे पारंपरिक वाहन निर्माताओं ने शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि कुछ नए EV स्टार्टअप्स को बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है।

TVS मोटर कंपनी जनवरी 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट की लीडर बनकर उभरी। होसुर स्थित इस कंपनी ने महीने में 34,440 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री की, जो सालाना आधार पर 43.3 प्रतिशत और महीने-दर-महीने 36.6 प्रतिशत की वृद्धि है। iQube और Orbiter रेंज को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया, बढ़ता डीलर नेटवर्क और बेहतर फाइनेंसिंग विकल्प TVS की मजबूत पकड़ बनाए रखने में मदद कर रहे हैं।

बजाज ऑटो ने 25,520 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान बरकरार रखा। कंपनी ने 18.9 प्रतिशत सालाना वृद्धि और 34.7 प्रतिशत मंथली वृद्धि दर्ज की है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती मांग और हाल ही में लॉन्च किए गए किफायती वेरिएंट से कंपनी को आने वाले महीनों में और फायदा मिलने की उम्मीद है।

Bajaj Chetak C25

Manufacturer

Jan 2026

Jan 2025

YoY Change

TVS Motor

34,440

24,027

+43.3%

Bajaj Auto

25,520

21,470

+18.9%

Ather Energy

21,923

13,097

+67.4%

Hero MotoCorp

13,274

1,626

+716%

Ola Electric

7,512

24,413

-69.2%

Ampere

5,336

3,638

+46.7%

River Mobility

2,574

611

+321.3%

BGauss Auto

2,475

1,451

+70.6%

E-Sprinto Green

2,033

125

–

PUR Energy

685

1,651

-58.5%

Ather Energy ने भी शानदार प्रदर्शन किया और जनवरी 2026 में 21,923 यूनिट्स की बिक्री की है, जो 67.4 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्शाता है। 450 सीरीज़ और नए Rizta मॉडल की लोकप्रियता ने कंपनी की ग्रोथ को गति दी है। इसके अलावा Ather ने मासिक आधार पर भी 27.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।

हीरो मोटोकॉर्प की इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने जनवरी 2026 में 13,274 यूनिट्स की बिक्री की है, जिसमें 23.4 प्रतिशत महीने-दर-महीने ग्रोथ और जबरदस्त सालाना बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, ओला इलेक्ट्रिक के लिए जनवरी 2026 का महीना चुनौतीपूर्ण रहा है। कंपनी ने केवल 7,512 यूनिट्स की बिक्री की है, जो सालाना आधार पर 69.2 प्रतिशत की गिरावट और दिसंबर 2025 की तुलना में 16.8 प्रतिशत की कमी है।

Hero Vida VX2

इसके अलावा, Ampere ने 5,336 यूनिट्स की बिक्री के साथ 46.7 प्रतिशत सालाना ग्रोथ दर्ज की, जबकि River Mobility ने कम वॉल्यूम के बावजूद 321.3 प्रतिशत की जबरदस्त सालाना बढ़त हासिल की है। BGauss Auto और E-Sprinto Green जैसे ब्रांड्स ने भी बेहतर ग्रोथ दर्ज की है।