टीवीएस लेकर आ रही है एक और धांसू बाइक ‘ज़ेपेलिन’, होगी हाइब्रिड सिस्टम से लैस

अगर हालिया रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए तो टीवीएस ज़ेपेलिन R बहुत जल्द भारत में ब्रांड की पहली क्रूजर मोटरसाइकिल के रूप में लॉन्च हो सकती है

टीवीएस मोटर कंपनी ने 2018 ऑटो एक्सपो में भारत में ज़ेपेलिन कांसेप्ट का अनावरण किया था। वहीं निर्माता ने 2020 में देश में ‘ज़ेपेलिन आर’ नाम का ट्रेडमार्क किया था, जिसने अफवाहों को हवा दी कि कांसेप्ट जल्द ही एक उत्पादन मॉडल में बदल सकता है। हालाँकि ऐसा होना अभी बाकी है, क्यूंकि निर्माता ने कोई लॉन्च विवरण नहीं किया है।

इसके विपरीत टीवीएस ने इस साल की शुरुआत में सोशल मीडिया पर साझा किया था कि ज़ेपेलिन केवल एक कांसेप्ट मॉडल था जो उत्पादन के लिए नहीं था। इसने कई प्रशंसकों को निराश किया, क्योंकि बहुत से उत्साही लोग इसके लॉन्च का बड़ी ब्रेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। हालाँकि अब मीडिया सूत्रों का दावा है कि मोटरसाइकिल इसी महीने भारत में लॉन्च हो सकती है।

अगर यह सच होता है तो टीवीएस ज़ेपेलिन R ब्रांड की अब तक की पहली क्रूजर मोटरसाइकिल होगी। कांसेप्ट संस्करण में हेक्सागोनल एलईडी हेडलैम्प (एकीकृत एलईडी डीआरएल के साथ), गोल्डन-फिनिश्ड यूएसडी फ्रंट फोर्क्स, कोणीय ईंधन टैंक, सिंगल-पीस स्टेप्ड सीट, रियर मोनोशॉक, एलईडी टेललाइट, अंडरबेली के लिए बैश प्लेट के साथ फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन थीम थी।
TVS-Zepellin-Cruiser-2इसमें फ्रंट में 300 मिमी और पीछे 240 मिमी के सिंगल डिस्क ब्रेक थे। साथ ही इसमें ऑनबोर्ड कैमरा और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी था। इसके साथ ही कॉन्सेप्ट मोटरसाइकिल पर ऑनलाइन कनेक्टिविटी भी उपलब्ध थी। हालांकि अभी तक यह ज्ञात नहीं है कि इनमें से कौन सी विशेषताएं और फीचर्स उत्पादन संस्करण में दिए जाएंगे।

ज़ेपेलिन कांसेप्ट को पावर देने के लिए 220cc सिंगल-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया था। यह पावरप्लांट क्रमशः 20 पीएस की पावर और 18.5 एनएम का टॉर्क उत्पन करता था और इसमें बेल्ट ड्राइव भी थी। इसमें एक माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी है, जिसमें 48-वोल्ट ली-आयन बैटरी के साथ 1200 वॉट रीजनरेटिव असिस्ट मोटर शामिल है।
TVS-Zepellin-Cruiser-3हमें संदेह है कि मोटरसाइकिल के उत्पादन संस्करण पर उसी पावरट्रेन का उपयोग किया जाएगा। यह अधिक संभावना है कि टीवीएस ज़ेपेलिन R में संभवतः अपाचे रेंज से एक इंजन का उपयोग किया जाएगा। हालांकि टीवीएस की ओर से ज़ेपेलिन आर के लॉन्च होने का दावा अभी तक सत्यापित नहीं हुआ है, इसलिए हमें अभी ओर इंतज़ार करने की जरुरत है।