Home बाइक न्यूज़ मई 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार पर TVS का कब्जा, हीरो मोटोकॉर्प...

मई 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार पर TVS का कब्जा, हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री भी बढ़ी

TVS Orbiter (6)

मई 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक्री में TVS ने शानदार 64.54 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पहला स्थान हासिल किया है

मई 2026 में भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार ने अपनी तेज रफ्तार बरकरार रखी। FADA के रिटेल बिक्री आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिलों की कुल 1,70,733 यूनिट रजिस्टर हुईं। यह मई 2025 में बेची गई 1,04,896 यूनिट के मुकाबले 62.8 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी है। वहीं, अप्रैल 2026 की तुलना में बिक्री में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

मई 2026 में टीवीएस मोटर कंपनी देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर विक्रेता कंपनी रही। कंपनी ने कुल 42,459 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 64.5 प्रतिशत अधिक है। TVS iQube और Orbiter रेंज की लगातार बढ़ती लोकप्रियता ने इस प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई है।

टीवीएस के बाद बजाज ऑटो दूसरे स्थान पर रही। कंपनी ने मई 2026 में 39,202 यूनिट की बिक्री की और 73.1 प्रतिशत सालाना वृद्धि हासिल की है। TVS और Bajaj के बीच बिक्री का अंतर काफी कम रहा, जिससे आने वाले समय में दोनों कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

Bajaj Chetak C25

OEM

May 2026

Apr 2026

YoY Growth

TVS Motor Company

42,459

40,020

64.54%

Bajaj Auto

39,202

34,552

73.14%

Ather Energy

28,240

28,479

100.27%

Hero MotoCorp

19,067

15,905

158.19%

Ola Electric

15,141

12,331

-20.17%

Greaves Electric Mobility

7,695

7,009

77.92%

River Mobility

3,720

3,681

245.08%

BGauss Auto

3,297

3,229

204.71%

Others

11,912

12,108

25.23%

Total

1,70,733

1,57,314

62.76%

Ather Energy ने सूची में तीसरा स्थान बरकरार रखा और कंपनी ने मई 2026 में 28,240 यूनिट की बिक्री दर्ज की है। हालांकि बिक्री अप्रैल की तुलना में थोड़ी कम रही, लेकिन सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री दोगुनी से ज्यादा बढ़ी और 100.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। Rizta स्कूटर रेंज और 450 सीरीज की लोकप्रियता इसका प्रमुख कारण रही है।

मई 2026 में सबसे ज्यादा चर्चा हीरो मोटोकॉर्प के प्रदर्शन की रही। कंपनी ने 19,067 यूनिट की बिक्री के साथ 158.2 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की है। Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज के विस्तार और बढ़ते डीलरशिप नेटवर्क ने हीरो की बिक्री को मजबूत किया है।

Hero Vida VX2

ओला इलेक्ट्रिक ने मई 2026 में 15,141 यूनिट की बिक्री दर्ज की है, जो अप्रैल 2026 की 12,331 यूनिट से बेहतर है। हालांकि, पिछले साल मई के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 20.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने 7,695 यूनिट की बिक्री के साथ 77.9 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। वहीं River Mobility ने 3,720 यूनिट बेचकर 245.1 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है।

BGauss Auto ने भी 3,297 यूनिट की बिक्री के साथ अपनी बिक्री को पिछले साल के मुकाबले तीन गुना से अधिक बढ़ाया।कुल मिलाकर, मई 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार ने मजबूत वृद्धि दर्ज की और TVS, Bajaj, Ather तथा Hero MotoCorp जैसी कंपनियां बिक्री चार्ट में शीर्ष स्थानों पर रहीं। भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बढ़ती स्वीकार्यता और बेहतर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर इस तेजी को आगे भी बनाए रख सकते हैं।