TVS की कस्टम बाइक्स Ronin Kensai और Apache Speedline की मोटोसोल 2025 में हुई एंट्री

Apache RR310 Speedline Custom

इंडोनेशिया की कस्टम बाइक हाउस स्मोक्ड गैराज ने गोवा में आयोजित मोटोसोल 2025 में TVS रोनिन और अपाचे RR310 के मॉडिफाइड वर्जन पेश किए

गोवा में आयोजित मोटोसोल 5.0 फेस्टिवल के पहले दिन TVS मोटर कंपनी ने नई रोनिन अगोंडा के साथ दो कस्टम बनी मोटरसाइकलें TVS Ronin Kensai और TVS Apache RR310 Speedline पेश की थी। इंडोनेशिया की Smoked Garage के साथ मिलकर बनाए गए ये अनोखे मॉडल देखते ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं।

TVS Ronin Kensai ब्रांड की समुराई-प्रेरित सीरीज़ का चौथा अवतार है, जिसके पहले तीन संस्करण Musashi, Ryoma और Mizuno रहे हैं। Kensai को दोहरी पर्सनैलिटी दिखाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जहाँ एक तरफ यह कैफ़े रेसर की तेज़ और शार्प स्टांस देता है, वहीं दूसरी ओर इसमें एक पावरफुल बॉबर-स्टाइल एटिट्यूड भी दिखता है।

इसकी दमदार बॉडी प्रपोर्शन्स के साथ फ़्लोटिंग इंडस्ट्रियल-स्टाइल सीट, ऊपर की ओर उठी एग्ज़ॉस्ट पाइप और सुंदर एम्बिएंट लाइटिंग इसे और खास बनाती है। इसकी सबसे अनोखी बात है इसका फुली एडजस्टेबल एयर सस्पेंशन और परफॉर्मेंस-फोकस्ड व्हील सेटअप, जिसे CNC-मशीन्ड ट्रिपल-T फ्रेम पर तैयार किया गया है।

Apache RR310 Speedline Custom (2)

इसके बिल्कुल विपरीत, Apache RR310 Speedline को TVS ने “पूरी तरह गति पर केंद्रित” कॉन्सेप्ट बताया है। यह बाइक एयरोडायनामिक्स और कॉर्नरिंग स्थिरता पर फोकस करती है। इसके लिए इसमें स्लिक रेसिंग टायर्स और एक खास तरह का कस्टम-बिल्ट स्विंगआर्म लगाया गया है। हल्के, पूरे फाइबर-कंपोज़िट बॉडी पैनल इसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं, जबकि हाई-फ्लो परफॉर्मेंस एग्ज़ॉस्ट इसे ज्यादा रेसिंग कैरेक्टर देता है।

इन कस्टम मोटर साइकिलों के साथ TVS ने Apache RTX Anniversary Edition को भी दिखाया, जो अपाचे सीरीज़ के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाता है। इसके साथ ही मोटोसोल समुदाय के लिए खास तौर पर ‘Art of Protection’ हेलमेट सीरीज़ भी लॉन्च की गई।

TVS Ronin Kensai

पहले दिन का मोटोसोल 5.0 काफी रोमांचक रहा। दर्शकों ने RiderSphere और शानदार FMX फ्रीस्टाइल शो में हैरतअंगेज़ हवाई स्टंट्स का मज़ा लिया। राइडर्स और फैंस ने जिमखाना, फ़्लैट ट्रैक, डर्ट ट्रैक, एडवेंचर एरीना जैसे कई इंटरएक्टिव ज़ोन्स में हिस्सा लिया। Moto Cross Fit, बैलेंस बीम रन और बैरल पुश चैलेंज में लंबी कतारें देखने को मिलीं, जबकि स्टंट एरीना पूरे दिन उत्साह से भरा रहा।