Triumph Tracker 400 में अपडेटेड टीआर-सीरीज़ का 350 सीसी इंजन लगा है जो थ्रक्सटन 400 की तरह ही 8,750 आरपीएम पर 40 पीएस की पावर देता है
Triumph Motorcycles इंडिया ने देश में नई Tracker 400 बाइक को 2.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर लॉन्च किया है। हालांकि इसमें 398cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन नहीं दिया गया है, बल्कि नया TR-सीरीज 350cc इंजन मिलता है, जो 8750 rpm पर 39.5 बीएचपी की पावर देता है। Tracker 400 का ग्लोबल डेब्यू पिछले साल दिसंबर में UK में हुआ था। यह फ्लैट-ट्रैक रेसिंग से प्रेरित है और Triumph की 400cc पोर्टफोलियो में छठा मॉडल है, जिसमें Triumph Speed 400, Triumph Scrambler 400 X, Scrambler 400 XC, Triumph Thruxton 400 और Speed T4 शामिल हैं।
Tracker 400 में फ्लैट और चौड़े हैंडलबार, री-पोजिशन्ड फुटपेग्स और बेहतर हैंडलिंग के लिए खास चेसिस दिया गया है। इसके डिजाइन हाइलाइट्स में कलर-कोडेड सीट काउल, नंबर बोर्ड, बॉक्सी फ्यूल टैंक, स्कल्प्टेड नी कट-आउट, फ्लाई स्क्रीन और नए ड्यूल-स्पोक व्हील्स शामिल हैं, जिनमें MRF REVZ FD1 टायर्स लगे हैं। साइड पैनल पर ‘400’ की ब्रांडिंग फ्लैट-ट्रैक रेसिंग की विरासत को दर्शाती है।
बजाज ऑटो, प्रोबाइकिंग के प्रेसिडेंट Manik Nangia ने कहा, “Speed 400, Scrambler 400 X और Thruxton को खासकर युवाओं ने काफी पसंद किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए Tracker 400 लाई गई है, जो ज्यादा विकल्प देती है और अपने फ्लैट-ट्रैक स्टाइल के साथ ज्यादा मजेदार और स्पोर्टी राइडिंग का अनुभव देती है।”
![]()
यह बाइक तीन कलर ऑप्शंस Racing Yellow, Phantom Black और Aluminium Silver Gloss में उपलब्ध है। इसका डिज़ाइन क्लासिक Triumph स्टाइल और रेसिंग इंस्पायर्ड लुक के साथ आता है। फ्यूल टैंक पर ‘Tracker’ की ब्रांडिंग, रेसिंग स्ट्राइप्स और मड-स्प्लैटर डिजाइन इसे खास बनाते हैं।
सस्पेंशन के लिए इसमें 43 mm USD फ्रंट फोर्क्स और रियर गैस मोनोशॉक दिया गया है, दोनों में 140 mm ट्रैवल मिलता है। इसकी सीट हाइट 805 मिमी है। फीचर्स में टॉर्क-असिस्ट क्लच, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ डिजिटल टैकोमीटर और ABS शामिल हैं।
![]()
ग्लोबल मॉडल में 398 सीसी इंजन मिलता है, जो 41.4 बीएचपी की पावर और 37.5 Nm टॉर्क देता है और 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। वहीं भारत में इसे 350 सीसी इंजन के साथ लाया गया है ताकि कम GST के चलते कीमत को कम रखा जा सके।