Triumph भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च करेगी Thruxton 400, जानें डिटेल्स

Triumph-Thruxton-400-3-1-1
Image Source: sohib_solomon

Triumph Thruxton 400 को स्पीड 400 और स्क्रैम्बलर सीरीज़ वाला 399 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 40 बीएचपी की पावर देता है

Triumph भारतीय बाजार में Thruxton 400 को लॉन्च करने की योजना बना रही है और अब इसे बिना किसी कवर के देखा गया है, जिससे पता चलता है की इसका लॉन्च काफी करीब है। पुणे में एक टीवी ऐड की शूटिंग के दौरान देखे गए इस आने वाले मॉडल को ट्रायम्फ की 400cc रेंज में जोड़ा जाएगा। इसकी बिक्री अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है। यह बाइक ट्रायम्फ की बिक्री बढ़ाने में मदद करेगी।

थ्रक्सटन 400, स्पीड 400, स्क्रैम्बलर 400, स्पीड T4 और स्क्रैम्बलर 400 XC के साथ बाज़ार में उतरेगी। देखने में, यह मोटरसाइकिल दुनिया भर में बिकने वाले बड़े थ्रक्सटन मॉडलों से प्रेरित फ्रंट फेयरिंग के कारण बाकियों से अलग है और यही इस मोटरसाइकिल की सबसे बड़ी खासियत है। इस बाइक में हाफ फेयरिंग को और बेहतर बनाया गया है, जिसमें बार-एंड मिरर लगाए गए हैं।

सीट सेटअप में पिलियन पैड की जगह बॉडी-कलर काउल दिया गया है, जो पुराने जमाने की बाइक्स की याद दिलाता है। हालांकि, उम्मीद है कि कंपनी कम से कम एक विकल्प के रूप में डुअल सीटिंग अरेंजमेंट (दो लोगों के बैठने की सुविधा) भी देगी। टेस्ट मॉडल को लाल और सिल्वर के टू-टोन कलर स्कीम में देखा गया था।

Triumph-Thruxton-400-Spied
Image Source: sohib_solomon

वहीं, टैंक, साइड पैनल और दूसरे हिस्सों का डिज़ाइन लगभग वही है जो पहले से आने वाली Speed 400 बाइक में दिखता है।ट्रायम्फ 400 कैफ़े-रेसर में वही 398 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड पेट्रोल इंजन इस्तेमाल होने की संभावना है जो ब्रांड की 400 लाइन-अप की बाकी चार मोटरसाइकिलों में भी मिलता है।

यह इंजन 40 बीएचपी की अधिकतम पावर और 37.5 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन करता है। पावर को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के ज़रिए पीछे की तरफ़ भेजा जाएगा, जिसमें स्लिपर और असिस्ट क्लच स्टैंडर्ड तौर पर उपलब्ध होगा। इस मोटरसाइकिल में गोलाकार एलईडी हेडलैंप, स्विचेबल राइड मोड्स के साथ डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, अलॉय व्हील्स, स्विचगियर और सेमी-डिजिटल डिस्प्ले जैसे फ़ीचर्स शामिल होंगे।

इस मोटरसाइकिल की कीमत करीब 2.75 लाख (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है, जो इसे बाकी बाइक्स की तुलना में थोड़ा महंगा बना सकती है। लेकिन इसकी रेट्रो रेसर जैसी स्टाइलिंग और पहले से मौजूद मॉडल्स पर आधारित पुख्ता इंजीनियरिंग की वजह से, Thruxton 400 क्लासिक बाइक पसंद करने वाले खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकती है।