
Triumph Motorcycles ने अपनी 400cc बाइक रेंज की कीमतों में बदलाव किया है, जिससे ग्राहकों को ऑन-रोड पर 21,500 रुपये तक की बचत मिल सकती है
Triumph Motorcycles ने भारत में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है, क्योंकि इसकी 400cc बाइक रेंज की बिक्री 1 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई है। इस उपलब्धि के साथ कंपनी ने अपनी पूरी लाइनअप की कीमतों में भी बदलाव किया है, जिससे ग्राहकों को अब मॉडल के अनुसार 21,500 रुपये तक की ऑन-रोड बचत मिल रही है।
नई कीमतों के साथ अब ब्रांड में एंट्री और आसान हो गई है। रेंज की शुरुआत 1.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से होती है, जहाँ सबसे किफायती मॉडल है। इसके अलावा Triumph Scrambler 400 की कीमत 2,31,890 रुपये, Triumph Scrambler 400 XC की कीमत 2,59,241 रुपये, Triumph Thruxton 400 की कीमत 2,65,538 रुपये और Scrambler 400 XC की कीमत 2,89,534 रुपये रखी गई है।
कीमतों में इस कमी की सबसे बड़ी वजह 18% GST स्लैब है, जो नए 350cc इंजन के आने से संभव हुआ है। इस बदलाव से कंपनी को लागत कम करने में मदद मिली है और इसका फायदा सीधे ग्राहकों को दिया गया है, साथ ही बाइक के कैरेक्टर और परफॉर्मेंस में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है।

Triumph की भारत में बढ़त का एक कारण इसका तेजी से फैलता नेटवर्क भी है। कंपनी अब 200 से ज्यादा शहरों में 230 से अधिक आउटलेट्स के साथ मौजूद है, जिससे छोटे शहरों तक इसकी पहुंच मजबूत हुई है। आगे FY27 में कंपनी और तेजी से बढ़ने की तैयारी में है। 350cc प्लेटफॉर्म, बेहतर कीमत और बढ़ती पहुंच के चलते अब नए ग्राहक भी ब्रांड से जुड़ सकते हैं, जो पहले इसे महंगा मानते थे।
इस पर बजाज ऑटो के प्रोबाइकिंग विभाग के प्रेसिडेंट Manik Nangia ने कहा, “हमारी 400 रेंज की जबरदस्त सफलता और भारत की सड़कों पर 1 लाख Triumph बाइक्स के साथ हम FY27 में मजबूत शुरुआत कर रहे हैं। 18% GST से कीमतें और प्रतिस्पर्धी बनी हैं, जबकि हमारे प्रोडक्ट की क्वालिटी और इंजीनियरिंग बरकरार है। हमें भरोसा है कि इन बचत के साथ और ज्यादा राइडर्स Triumph परिवार से जुड़ेंगे।”

कंपनी ने भारत में अपनी अपडेटेड लाइनअप में Tracker 400 को भी शामिल किया है। 350 सीसी इंजन के साथ T4 अब 29 PS की पावर और 31 Nm का टॉर्क देती है। वहीं Speed 400 और Scrambler 37 PS की पावर और 32 Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं। Thruxton 350 सबसे ज्यादा पावरफुल है, जो 40 PS की पावर और 32 Nm का टॉर्क देता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Speed 400 (350cc) 0-100 की स्पीड 8.1 सेकंड में, Scrambler 8.8 सेकंड में, Thruxton 8.3 सेकंड में और T4 9.6 सेकंड में पहुंचती है। टॉप स्पीड में T4 137 किमी/घंटा, Speed 147 किमी/घंटा, Scrambler 144 किमी/घंटा और Thruxton 157 किमी/घंटा तक जाती है।