टोयोटा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी अर्बन क्रूजर Ebella 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश की जाएगी और यह कई प्रीमियम फीचर्स से लैस होगी
हाल ही में मारुति सुजुकी ने e Vitara की कीमतों की घोषणा की थी और अब उम्मीद है कि टोयोटा भी जल्द ही भारत में Ebella की कीमतों का खुलासा करेगी। इस SUV में दो लिथियम-आयरन-फॉस्फेट बैटरी पैक दिए जाएंगे, जो फ्रंट-एक्सल मोटर के साथ जुड़े होंगे। 49 kWh बैटरी 142 बीएचपी की पावर देता है, जबकि 61 kWh बैटरी पैक 171.5 बीएचपी की पावर और 189 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें स्टैंडर्ड AC चार्जिंग और CCS2 DC फास्ट चार्जिंग दोनों का सपोर्ट मिलेगा।
इस 5-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी में 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। ऊंचे वेरिएंट्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरैमिक ग्लास रूफ, वायरलेस चार्जिंग और JBL का प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
पीछे की सीटें स्लाइड और रिक्लाइन हो सकती हैं, जिससे यात्रियों को अधिक आराम मिलता है। बाजार में इसे मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में उतारा जाएगा। अनुमान है कि इसकी शुरुआती कीमत लगभग 16.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 21 लाख रुपये से ऊपर जा सकती है। बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

अर्बन क्रूजर Ebella को Heartect-e प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसे सुजुकी मोटर कारपोरेशन के साथ मिलकर विकसित किया गया है। इसका उत्पादन गुजरात स्थित Suzuki के प्लांट में किया जा रहा है, जहाँ e Vitara का भी निर्माण होता है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
टॉप E3 वेरिएंट में एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट, रियर क्रॉस-ट्रैफिक डिटेक्शन और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स भी मिलते हैं। डिजाइन की बात करें तो इसका लुक शार्प और स्पोर्टी है, जो e Vitara से मिलता-जुलता है लेकिन कुछ अलग स्टाइलिंग एलिमेंट्स के साथ आता है। इसमें LED लाइटिंग, 18-इंच अलॉय व्हील्स, फ्लेयर्ड व्हील आर्च, ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन और ऊंचा SUV स्टांस दिया गया है।

लॉन्ग-रेंज वर्जन ARAI टेस्ट के अनुसार एक बार फुल चार्ज पर 543 किमी तक की रेंज देने का दावा करता है। इसके साथ 8 साल की बैटरी वारंटी, सब्सक्रिप्शन आधारित बैटरी प्लान, बायबैक सपोर्ट, 500 से ज्यादा EV-रेडी आउटलेट्स और 2,500 से अधिक प्रशिक्षित सर्विस स्टाफ जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।