टोयोटा यारिस लिमिटेड एडिशन ब्लैक को इंटीरियर और एक्सटेरियर में कई कॉस्मेटिक अपडेट मिले हैं, जबकि मैकेनिकल में कोई बदलाव नहीं किया गया है
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स (Toyota Kirloskar Motor) ने हाल ही में भारत में टोयोटा फॉर्च्य़ूनर टीआरडी एडिशन (Fortuner TRD edition) को लॉन्च किया है और अब कंपनी भारत में फेस्टिव सीजन को देखते हुए टोयोटा यारिस लिमिटेड एडिशन ब्लैक (Toyota Yaris Limited Black Edition) को लॉन्च करने जा रही है। इस कार के इंटीरियर और एक्सटेरियर में कई कॉस्मेटिक अपडेट मिलेंगे जबकि मैकेनिकल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
जैसा कि नाम से पता चलता है, इसे ब्लैक पेंट स्कीम मिलती है जो ब्लैक ग्रिल, फ्रंट और रियर बंपर, हुड, फॉग लैंप बेजल्स, ORVMs, पिलर्स आदि पर मिलती है। इसे बेहतर स्पोर्टी अपील देने के लिए ब्लैक हेडलैंप, टेल लैंप गार्निश और डोर एज लाइटिंग के अलावा नए डिजाइन वाले 15 इंच के अलॉय व्हील्स मिंलने जा रहे हैं।
टोयोटा यारिस लिमिटेड एडिशन ब्लैक में अन्य उल्लेखनीय विशेषतावो में टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), सात एयरबैग और पावर्ड ड्राइवर सीट हैं। टोयोटा यारिस लिमिटेड एडिशन ब्लैक में 1.5-लीटर ड्यूल वीवीटी-आई चार-सिलेंडर इनलाइन डीओएचसी पेट्रोल इंजन का उपयोग जारी रहेगा।

इंडिया-स्पेक यारिस को पॉवर देने के लिए बीएस6 वाले 1.5-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 106 hp की पावर और 140 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड MT और वैकल्पिक 7-स्पीड CVT ऑटो के साथ आता है।
टोयोटा ने MT वेरिएंट में 17.18 किमी प्रति लीटर के माइवेज का का दावा किया है, जबकि CVT की फ्यूल इकोनमी 18.10 किमी प्रति लीटर है। लिमिटेड एडिश वाली कार को टॉप ट्रिम में पेश किए जाने की उम्मीद है और इसे दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन में बेचा जा सकता है।

वर्तमान में यारिस की कीमत 8.86 लाख रुपये से लेकर 14.3 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए तक है। नए मॉडल में 20,000 रूपए से 30,000 रूपए के वृद्धि की उम्मीद है। टोयोटा यारिस का मुकाबला होंडा सिटी, हुंडई वेर्ना, मारुति सुजुकी सियाज, फॉक्सवैगन वेंटो और स्कोडा रैपिड से है।