Toyota Urban Cruiser बनाम Tata Nexon – कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

टाटा नेक्सन को पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन के साथ पेश किया जाता है, जबकि टोयोटा अर्बन क्रूज़र एकमात्र बीएस 6 पेट्रोल इंजन के साथ आती है

टाटा ने इस साल की शुरुआत में एक मिड-लाइफ फेसलिफ्ट के साथ नेक्सन को पेश किया था, हालाँकि, सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट को तब से कुछ नए एंट्री मिली हैं। नेक्सन की लोकप्रियता भारतीय बाजार में लगातार बढ़ रही है, और यह कार अगस्त में  देश में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी बन गई थी।

इसी कड़ी में, नई टोयोटा अर्बन क्रूजर के लॉन्च का परिणाम टाटा नेक्सन की बिक्री पर पड़ सकता है, क्योंकि यह मॉडल मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा (Maruti Suzuki Vitara Brezza) पर आधारित है। यहाँ हम आप के लिए इन दोनों सब-4 मीटर एसयूवी के बीच एक विस्तृत तुलना करेंगे:

डाइमेंशन्स (Dimensions)

टोयोटा अर्बन क्रूजर की लंबाई 3,995 mm, चौड़ाई 1,790 mm, ऊंचाई 1,640 mm और इसका व्हीलबेस 2,500 mm का है। इसके विपरीत, टाटा नेक्सन की लंबाई 3,993 mm, चौड़ाई 1,811 mm, लम्बाई 1,606 मम और इसका  व्हीलबेस 2,500 mm का है।

Toyota Urban cruiser

DimensionToyota Urban CruiserTata Nexon
Length3995 mm3993 mm
Width1790 mm1811 mm
Height1640 mm1606 mm
Wheelbase2500 mm2498 mm

इसका मतलब है कि नई लॉन्च की गई टोयोटा अर्बन क्रूजर 2 mm लंबी, 34 mm बड़ी है और टाटा नेक्सन की तुलना में इसमें 2 mm लंबा व्हीलबेस है।

पावरट्रेंन (Powertrains)

टोयोटा अर्बन क्रूजर को पावर देने के लिए एकमात्र 1.5-लीटर चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिला है जो अधिकतम 105 Ps की पावर और 138 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही 4-स्पीड टॉर्क कनवर्टर शामिल है जो कि हल्के-हाइब्रिड टैकनॉलजी से लैस है।

SpecsToyota Urban CruiserTata Nexon
Engine1.5-litre, 4-cyl, NA petrol1.2-litre 3-cyl, turbo petrol
Power105 PS120 PS
Torque138 Nm170 Nm
Transmission5-speed MT, 4-speed AT6-speed MT, 6-speed AMT

tata nexon

दूसरी ओर टाटा नेक्सन में 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 120 PS की पावर और 170 Nm टॉर्क उत्पन करता है। टाटा ने नेक्सन को 1.5-लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन के साथ भी पेश किया है जो 110 PS की पावर और 260 Nm का टार्क देता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही 4-स्पीड टॉर्क कनवर्टर शामिल है।

SpecsTata Nexon
Engine1.5-litre, 4-cyl, diesel
Power110 PS
Torque260 Nm
Transmission6-speed MT, 6-speed AMT

फीचर्स (Features)

अर्बन क्रूजर की फीचर्स लिस्ट में डीआरएलएस के साथ एलईडी प्रोजेक्टर ऑटो हैडलैंप्स, एलईडी टेल लैंप्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलैक्ट्रिकली फोल्डेबल और एडजस्टेबल विंग मिरर्स, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एप्पल कार प्ले और एंड्रोइड ऑटो कनेक्टिविटी, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, रेन-सेंसिंग वाइपर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, कीलेस एंट्री, क्रूज़ कंट्रोल और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट शामिल हैं।

urban cruiser interior

दूसरी ओर टाटा नेक्सन इस सेगमेंट में सबसे अधिक फीचर वाली कारों में से एक है, और इसकी इक्वीपमेन्ट लिस्ट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, हरमन 8-स्पीकर सिस्टम, एलईडी डीआरएलएस के साथ ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप, 7-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, आईआरए कनेक्टेड-कार टेक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ और भी बहुत कुछ शामिल है।

सुरक्षा (Safety)

टोयोटा अर्बन क्रूज़र में सुरक्षा सुविधाओं में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग कैमरा, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर शामिल hai

tata nexon-2

दूसरी तरफ, टाटा नेक्सन में ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्शन कंट्रोल, रोल-ओवर मिटिगेशन, हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ब्रेक डिस्क वाइपिंग और रियर पार्किंग सेंसर से लैस है। इसके अतिरिक्त, हाई वैरिएंट रिवर्स पार्किंग कैमरा के साथ भी आता हैं।

कीमत (Price)

टोयोटा अर्बन क्रूजर केवल पेट्रोल पॉवरट्रेन के साथ उपलब्ध है, इसलिए हमने केवल टाटा नेक्सन और अर्बन क्रूजर के पेट्रोल वेरिएंट की कीमतों के बीच तुलना की है। नीचे दिये गए टेबल में दोनों सब-4 मीटर एसयूवी की कीमत पर नज़र डालें-

Toyota Urban CruiserTata Nexon
Mid 5MT – Rs 8.40 lakhXE – Rs 7 lakh
High 5MT – Rs 9.15 lakhXM – Rs 7.83 lakh
Premium 5MT – Rs 9.80 lakhXM (S) – Rs 8.37 lakh
Mid 4AT – Rs 9.80 lakhXMA – Rs 8.43 lakh
High 4AT – Rs 10.65 lakhXZ – Rs 8.83 lakh
Premium 4AT – Rs 11.30 lakhXMA (S) – Rs 8.97 lakh
XZ+ – Rs 9.63 lakh
XZ+ Dual Tone – Rs 9.83 lakh
XZ+ (S) – Rs 10.23 lakh
XZA+ – Rs 10.23 lakh
XZ+ (S) Dual Tone – Rs 10.43 lakh
XZA+ Dual Tone – Rs 10.43 lakh
XZ+ (O) – Rs 10.53 lakh
XZ+ (O) Dual Tone – Rs 10.73 lakh
XZA+ (S) – Rs 10.83 lakh
XZA+ (S) Dual Tone – Rs 11.03 lakh
XZA+ (O) – Rs 11.13 lakh
XZA+ (O) Dual Tone – Rs 11.33 lakh

टोयोटा अर्बन क्रूजर की कीमत 8.40 लाख रुपये से 11.30 लाख रुपये के बीच रखी गई है और यह कुल 6 वेरिएंट में उपलब्ध है। हालाँकि, टाटा वर्तमान में कुल 18 अलग-अलग वेरिएंट्स में नेक्सन (पेट्रोल) की पेशकश करता है, जो कि 7 लाख रुपये से शुरू होती है और 11.33 लाख रुपये तक जाती है। दूसरी ओर नेक्सन डीजल की कीमत वर्तमान में 8.45 लाख रुपये से लेकर 12.70 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है।

निर्णय (Verdict)

टोयोटा अर्बन क्रूजर अनिवार्य रूप से मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा के रूप में ही है, जो दिखने में आकर्षक है साथ ही ब्रेज़ा अभी भी देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब -4 एम एसयूवी में से एक है। टोयोटा बैजिंग और इसके साथ आने वाले मैंटेनैंस की कम लागत’ का टैग निश्चित रूप से एक आकर्षक डील है।

tata Nexon

इसके विपरीत, टाटा नेक्सन न केवल सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में सबसे अधिक फीचर वाली कारों में से एक है, बल्कि यह देश की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। इसके अलावा टाटा नेक्सन पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन के साथ आती है, और दोनों पावरट्रेन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।