टोयोटा अर्बन क्रूजर को भारत में मारुति विटारा ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, फोर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी 300 और आगामी किआ सोनेट के मुकाबले लॉन्च किया जाएगा
टोयोटा किर्लोस्कटर मोटर्स (Toyota Kirloskar Motor) ने सुजुकी के साथ अपनी साझेदारी के तहत भारत में पहले से ही मारूति बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) बेस्ड टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza) को पेश किया था, जो कि भारत में काफी लोकप्रिय कार बनकर उभरी है और अब कंपनी इसी रणनीति का अनुसरण करते हुए विटारा ब्रेजा पर बेस्ड अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी टोयोटा अर्बन क्रूजर को लॉन्च करने जा रही है।
अर्बन क्रूज़र न केवल विटारा ब्रेज़्ज़ा के साथ अपने प्लेटफ़ॉर्म को साझा कर रही है बल्कि इंजन भी शेयर कर रही है। हालांकि अर्बन क्रूजर अपने डोनर म़ॉडल से अलग होगी बल्कि इसमें नया बैज भी देखा जाएगा। कार के फ्रंट ग्रिल में बदलाव किया गया है और बम्पर भी बदला गया है।
भारत में नई टोयोटा अर्बन क्रूजर को कुल तीन वेरिएंट में पेश किया जाएगा जिसमे मिड, हाई और प्रीमियम शामिल हैं। ये तीनों वेरिएंट मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किए जाएंगे। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि तीनों वेरिएंट के फीचर्स किस तरह अलगे होंगेः
मिड (Mid)
मिड वेरिएंट अर्बन क्रूजर का एंट्री-लेवल वेरिएंट है। हालांकि, यह डोनर कार के वीएक्सआई वेरिएंट जैसा ही है, इसलिए काफी पैक्ड है। मिड ट्रिम में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लैंप, ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर्स और एक्सटेरिय़र में व्हील कवर जैसे फीचर्स से लैस है।

केबिन में इस वेरिएंट में 4 पावर विंडो, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री के साथ सेंटर लॉकिंग, टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, रियर डिफॉगर, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, 2-Din म्यूजिक सिस्टम के साथ ब्लूटूथ, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटोमेटिक मॉडल में हिल होल्ड असिस्ट फ़ंक्शन भी मिलता है।
हाई (High)

अर्बन क्रूज़र के हाई वेरिएंट में मिड ट्रिम के सभी फीचर्स के साथ Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करने वाला 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर वॉशर और वाइपर, हाईट-एडजेस्टेबल ड्राइवर की सीट, स्प्लिट रियर सीट्स, क्रूज़ कंट्रोल, कप होल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट, ब्लैक अलॉय व्हील्स और गनमैटल ग्रे रूफ रेल्स शामिल होगा।
प्रीमियम (Premium)
प्रीमियम एडिशन इस टोयोटा एसयूवी का टॉप मॉडल है और इसे उपर्युक्त सभी फीचर्स के साथ कई अन्य प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं। एक्सटेरियर में एलईडी फॉग लैंप, डायमंड-कट अलॉय व्हील और डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं, जबकि केबिन में प्रीमियम टच देने के लिए लेदर स्टीयरिंग व्हील मिलता है।

इसके अलावा इस मॉडल को अतिरिक्त विशेषताओं में ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, कप होल्डर के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट, हाइट-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, रेन-सेंसिंग वाइपर शामिल हैं।