भारत में नई टोयोटा अर्बन क्रूजर को मिड (Mid), हाई (High) और प्रीमियम (Premium) के साथ तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है नई अर्बन क्रूजर को पावर देने के लिए 1.5 लीटर SHVS पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने भारत में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी टोयोटा अर्बन क्रूजर (Toyota Urban Cruiser) को लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 8.40 लाख रूपए से शुरू होती है जो टॉप वैरिएंट के लिए 11.30 लाख रूपए तक जाती है। ग्राहकों के लिए यह एसयूवी मिड, हाई और प्रीमियम के साथ तीन वेरिएंट में उपलब्ध है और तीनों वेरिएंट के साथ अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध हैं। भारत में इस कॉम्पैक्ट 5-सीटर एसयूवी का मुकाबला मारुति विटारा ब्रेज़ा (Maruti Vitara Brezza), हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue), महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300), टाटा नेक्सन (Tata Nexon) और होंडा डब्ल्यूआर-वी (Honda WR-V) से है।
नई टोयोटा अर्बन क्रूजर के लिए टोयोटा ने पहले ही बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे 11,000 रूपए की टोकन राशि के साथ बुक कराया जा सकता है। बता दें कि अर्बन क्रूजर की लॉन्च से पहले जिन ग्राहकों ने एसयूवी की प्री-बुकिंग कराई हैं, उन खरीददारों को 2 साल तक कंपनी की तरफ से नो कॉस्ट पीरियोडिक मेंटेनेंस का बड़ा फायदा मिलेगा, जिसमे 2 साल या 20,000 किलोमीटर शामिल है।
इस एसयूवी को मूलतः टोयोटा-सुजुकी (Toyota-Suzuki) की ग्लोबल पार्टनरशिप के तहत विकसित किया गया है। अर्बन क्रूजर मूलरूप से मारुति विटारा ब्रेजा (Maruti Vitara Brezza) का एक रिबैज वर्जन है। अर्बन क्रूज़र न केवल विटारा ब्रेज़्ज़ा के साथ अपने प्लेटफ़ॉर्म को साझा कर रही है बल्कि इंजन भी शेयर कर रही है। हालांकि अर्बन क्रूजर अपने डोनर म़ॉडल से अलग होगी बल्कि इसमें नया बैज भी देखा जाएगा। कार के फ्रंट ग्रिल में बदलाव किया गया है और बम्पर भी बदला गया है।
| Toyota Urban Cruiser | Price (Ex-Showroom) |
| Mid Grade MT | Rs. 8,40,000 |
| Mid Grade AT | Rs. 9,80,000 |
| High Grade MT | Rs. 9,15,000 |
| High Grade AT | Rs. 10,65,000 |
| Premium Grade MT | Rs. 9,80,000 |
| Premium Grade AT | Rs. 11,30,000 |

टोयोटा इस तरह की रणनीति का इस्तेमाल पहले भी कर चुकी है, और टोयोटा ग्लैंजा को भारत में लॉन्च किया था, जो कि मारूति बलेनो पर बेस्ड है। जैसा कि हमने पहले ही बताया कि भारत में नई टोयोटा अर्बन क्रूजर को कुल तीन वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमे मिड, हाई और प्रीमियम शामिल हैं। ये तीनों वेरिएंट मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किए गए हैं।
मिड वेरिएंट अर्बन क्रूजर का एंट्री-लेवल वेरिएंट है। हालांकि, यह डोनर कार के वीएक्सआई वेरिएंट जैसा ही है, इसलिए काफी पैक्ड है। मिड ट्रिम में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लैंप, ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर्स और एक्सटेरिय़र में व्हील कवर जैसे फीचर्स से लैस है। केबिन में इस वेरिएंट में 4 पावर विंडो, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री के साथ सेंटर लॉकिंग, टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, रियर डिफॉगर, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, 2-Din म्यूजिक सिस्टम के साथ ब्लूटूथ, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और ऑटोमेटिक मॉडल में हिल होल्ड असिस्ट फ़ंक्शन भी मिलता है।

अर्बन क्रूज़र के हाई वेरिएंट में मिड ट्रिम के सभी फीचर्स के साथ Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करने वाला 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर वॉशर और वाइपर, हाईट-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, स्प्लिट रियर सीट्स, क्रूज़ कंट्रोल, कप होल्डर के साथ रियर सेंटर आर्मरेस्ट, ब्लैक अलॉय व्हील्स और गनमैटल ग्रे रूफ रेल्स शामिल है।
इसी तरह प्रीमियम एडिशन इस टोयोटा एसयूवी का टॉप मॉडल है और इसे उपर्युक्त सभी फीचर्स के साथ कई अन्य प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं। एक्सटेरियर में एलईडी फॉग लैंप, डायमंड-कट अलॉय व्हील और डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं, जबकि केबिन में प्रीमियम टच देने के लिए लेदर स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इसके अलावा इस मॉडल को अतिरिक्त विशेषताओं में ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, कप होल्डर के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट, हाइट-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, रेन-सेंसिंग वाइपर शामिल हैं।
नई अर्बन क्रूजर को पावर देने के लिए 1.5 लीटर SHVS पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो कि 105 PS की पावर और 138 NM का टार्क जेनेरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टार्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है। टोयोटा अर्बन क्रूजर के साथ 3 साल/1 लाख किमी की वारंटी मिलती है और इसकी डिलीवरी अगले महीने के मध्य तक शुरू हो जाएगी।