टोयोटा अर्बन क्रूज़र को 1.5-लीटर वाला माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिला है, जो कि 104.7 PS की पावर और 138 Nm का टॉर्क देता है, ट्रांसमिशन में 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड AT शामिल है
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota kirloskar Motor) ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपनी सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी टोयोटा अर्बन क्रूजर (Toyota Urban Cruiser) को लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी को कंपनी ने मिड, हाई और प्रीमियम के साथ तीन ग्रेड पेश किया है, जिसकी कीमत बेस पेट्रोल मैनुअल ट्रिम के लिए 8.40 लाख और प्रीमियम एटी (एक्स-शोरूम) के लिए 11.30 लाख रुपये तय की गई है।
नई टोयोटा अर्बन क्रूजर कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेज़ा का रिबैज वर्जन है। दोनों कंपनियों की साझेदारी में पेश किया गया यह दूसरा प्रोडक्ट है। इसके पहले टोटोटा और सुजुकी की साझेदारी के तहत टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza) को भारतीय बाजार में उतारा जा चुका है, जो कि भारत में एक सफल कार बनकर उभरी है।
हालांकि डोनर मॉडल अर्बन क्रूजर को ब्रेजा से अलग करने के लिए कंपनी ने कार में कई बदलाव किए हैं और अर्बन क्रूजर को एक संशोधित फ्रंट फेसिया प्राप्त हुआ है, जबकि कार का ग्रिल टोयोटा फॉरच्यूनर से प्रेरित हैं। आप नीचे दिए गए वी डियो में कार में किए गए आवश्यक परिवर्तन के बारे में जान सकते हैं।
कार में आपको शॉर्प एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप क्लस्टर के साथ इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट मिलती है, जबकि फ्रंट बम्पर फॉग लैंप के लिए स्पोर्टी बेजल्स के साथ बिल्कुल नया है। हालांकि टोयोटा अर्बन क्रूजर का ओलवरआल डाइमेंशन अपने डोनर के समान हैं, जिसमें बूटस्पेस क्षमता, साइड प्रोफाइल और 16 इंच का डायमंड कट अलॉय व्हील शामिल हैं।
कार के रियर को कोई भी पर्याप्त अपडेट नहीं मिला है, जबकि स्टीयरिंग व्हील पर बैज अलावा केबिन पहले की तरह है। अर्बन क्रूजर के कुछ हाइलाइटिंग फीचर्स में सात इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ Apple CarPlay और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, क्रूज़ कंट्रोल और मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील माउंटेड कंट्रोल के साथ हैं।
इसके अलावा कार के टॉप-एंड वेरिएंट में खरीरदारों को ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, नेविगेशन, ब्लूटूथ, इंजन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा का विकल्प मिलता है। कंपनी कार की डिलीवरी अगले महीने के मध्य से पूरे भारत में शुरू कर देगी। पावर की बात करें तो इसे एसएचवीएस तकनीक वाला 1.5-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिला है, जो कि 6,000 आरपीएम पर 104.7 पीएस की पावर और 4,400 आरपीएम पर 138 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है।