विस्तार से जानें Toyota Urban Cruiser कॉम्पैक्ट एसयूवी की 10 खास बातें

टोयोटा अर्बन क्रूज़र को पावर देने के लिए 1.5-लीटर SHVS पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है और इसे 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटो के साथ जोड़ा गया है

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने भारत में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी टोयोटा अर्बन क्रूजर (Toyota Urban Cruiser) को लॉन्च करने के लिए तैयार है और कंपनी ने इस एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे 11,000 रूपए की टोकन राशि के साथ बुक कराया जा सकता है। इस कॉम्पैक्ट 5-सीटर एसयूवी का मुकाबला भारत में मारुति विटारा ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सन और होंडा डब्ल्यूआर-वी से होगा।

इसके अलावा आने वाले दिनों में अर्बन क्रूजर आगामी किआ सोनेट, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट के भी मुकाबले होगी। इस एसयूवी को टोयोटा-सुजुकी (Toyota-Suzuki) की ग्लोबल पार्टनरशिप के तहत विकसित किया गया है। अर्बन क्रूजर मूलरूप से मारुति विटारा ब्रेजा (Maruti Vitara Brezza) का एक रिबैज वर्जन है। इसके पहले कंपनी टोयोटा ग्लैंजा को भी पेश कर चुकी है। हम इस लेख में आपको इस एसयूवी की 10 प्रमुख विशेषताओं को बताने जा रहे हैः

1. नया फ्रंट ग्रिल

टोयोटा ने अर्बन क्रूजर को डोनर मॉडल विटारा ब्रेजा से अलग करने के लिए नया फ्रंट ग्रिल दिया है और बीच में Toyota का बैज है।

2. एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स

Toyota Urban Cruiser-4

फ्रंट के प्रमुख आकर्षण में इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं और यह इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की शॉर्प डिजाइन लैंग्वेज के साथ अच्छी तरह से चलती है।

3. ड्यूल टोन इंटीरियर

टोयोटा अर्बन क्रूजर का केबिन टू-टोन डार्क ब्राउन थीम के साथ है, जो कि इसको अपमार्केट अपील देता है।

4. ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल

इन दिनों मॉडर्न कारों में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल का ट्रेंड बढ़ा है। इसलिए यह फीचर्स अर्बन क्रूजर में भी जोड़ा गया है, क्योंकि यह हर बार सेटिंग्स को समायोजित किए बिना परिस्थितियों के आधार पर केबिन को ठंडा करने में मदद करता है।

Toyota Urban Cruiser-7

5. टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

टोयोटा अर्बन क्रूज़र को ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन बेस्ड नेविगेशन सिस्टम के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिला है।

6. रेन सेंसिंग वाइपर्स एंड क्रूज़ कंट्रोल

Toyota Urban Cruiser-6

क्रूज नियंत्रण और ऑटोमेटिक रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे इक्वीपमेंट भी पैकेज का हिस्सा है। यह आज की कारों के लिए एक आवश्यक इक्वीपमेंट है, जो कि कार की व्यावहारिकता और सुविधा को बढ़ाने में मदद करता हैं।

7. माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन

अर्बन क्रूज़र को पावर देने के लिए 1.5-लीटर 4-सिलेंडर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि 6,000 आरपीएम पर 104.7 पीएस की अधिकतम पावर और 4,400 आरपीएम पर 138 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ऑटोमेटिक ट्रिम्स एक लिथियम आयन बैटरी और बेहतर दक्षता के लिए इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (आईएसजी) का साथ आता है।

8. नौ कलर ऑप्शन

भारत में यह एसयूवी ग्राहकों के लिए को नौ अलग-अलग पेंट स्कीम में उपलब्ध होगी, जिसमें 6 सिंगल-टोन और 3 डुअल-टोन शामिल होंगे। सिंगल टोन में ब्लू, ब्राउन, व्हाइट, ऑरेंज, सिल्वर और ग्रे जैसे शेड्स हैं जबकि डुअल टोन में ब्लू और ब्लैक, ब्राउन और ब्लैक, ऑरेंज और व्हाइट शामिल हैं।

Toyota Urban Cruiser-5

9. दो ट्रांसमिशन ऑप्शन

अर्बन क्रूजर में विटारा ब्रेज़ा की तरह स्टैंडर्ड के रूप में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिला है, जबकि ऑप्शन के रूप में 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिला है।

10. डायमंड-कट अलॉय व्हील्स

डोनर मॉडल की तरह टोयोटा अर्बन क्रूजर का टॉप-एंड वेरिएंट भी 16 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील के साथ है, जो कि कार की स्टाइलिंग को और भी बढ़ाता है।