Toyota भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी Electric और Hybrid SUVs, जानें डिटेल्स

toyota fortuner mild hybrid
toyota fortuner mild hybrid

भारत में Toyota की लाइन-अप में इस साल दो नई एसयूवी शामिल होंगी, जिनमें से पहला लॉन्च Fortuner Hybrid होगा

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) दो नई इलेक्ट्रिफिकेशन तकनीकें पेश करने के लिए तैयार है। कंपनी इस साल ऑल-इलेक्ट्रिक अर्बन क्रूजर और माइल्ड-हाइब्रिड फॉर्च्यूनर को लॉन्च करने की योजना बना रही है। आने वाले इलेक्ट्रिफाइड टोयोटा मॉडल के बारे में अब तक जो भी जानकारी सामने आई है, अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं।

1. Toyota Urban Cruiser EV

टोयोटा अर्बन क्रूजर में स्लीक हेडलैम्प और फॉक्स अपर ग्रिल, वर्टिकल साइड एयर इनलेट वाला एक सिंपल बम्पर और छोटा एयर इनटेक शामिल है, जो इसे आगे की तरफ ज्यादा सॉफेस्टिकेटेड स्टाइल देता है। हालांकि, ये मारुति ई विटारा से अलग नहीं दिखती है। यहाँ तक कि इसका इंटीरियर भी पूरी तरह से एक जैसा है। उम्मीद है कि टोयोटा की ओर से All New Urban Cruiser को स्टैन्डर्ड-रेंज FWD और लॉन्ग-रेंज FWD वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

toyota urban cruiser EV 1

स्टैंडर्ड रेंज के FWD वर्जन में संभवतः 105.8 kW (142 hp)/192.5 Nm मोटर और 47.8 kWh (नेट) LFP बैटरी पैक होगा और ये 9.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम हो सकता है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 150 किमी/घंटा होने वाली है। वहीं, लॉन्ग रेंज वाले FWD वेरिएंट में संभवतः 128 kW (172 hp)/192.5 Nm मोटर और 59.8 kWh (नेट) LFP बैटरी पैक का उपयोग किया जाएगा। ये 8.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ़्तार पकड़ सकेगी और इसकी टॉप स्पीड 150 किमी/घंटा हो सकती है। पूरी तरह चार्ज होने पर ये 500 किमी से ज़्यादा की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

2. Toyota Fortuner Mild-Hybrid

टोयोटा फॉर्च्यूनर माइल्ड-हाइब्रिड में रेगुलर मॉडल की तुलना में माइलेज में मामूली सुधार होने की संभावना है। इसमें 2.8-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन, 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और नॉन-इलेक्ट्रिक मॉडल की तरह ही वैकल्पिक पार्ट-टाइम 4WD सिस्टम का उपयोग किया गया है। हालांकि, इसमें अल्टरनेटर के बजाय बेल्ट-इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (BSG) है, साथ ही 48-वोल्ट लिथियम-आयन बैटरी और इलेक्ट्रिक असिस्टेंस के लिए DC-DC कनवर्टर है।

toyota fortuner hybrid
toyota fortuner hybrid

फॉर्च्यूनर माइल्ड-हाइब्रिड का BSG एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर है, जो डिसीलरेशन के दौरान 48-वोल्ट लिथियम-आयन बैटरी को चार्ज करता है। इस बैटरी में 13 सेल होते हैं और इसकी क्षमता 4.3 Ah होती है। इसका वजन 7.6 किलोग्राम है और इसे पीछे की सीटों के नीचे रखा जाता है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि BSG इंजन को 12 kW (16 hp) तक की पावर और 65 Nm का टॉर्क देकर एक्सिलरेशन में सुधार और ईंधन की खपत को कम करने में सहायता कर सकता है। अकेले इंजन 201 एचपी की पावर और 500 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है। टोयोटा जून में फॉर्च्यूनर माइल्ड-हाइब्रिड को लॉन्च करने की योजना बना रहा है।