
2030 तक भारत में 15 नई कारें लॉन्च करने की अपनी योजना के तहत, टोयोटा अगले साल कई नई SUVs पेश करने की तैयारी में है
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर अपनी विस्तृत प्रोडक्ट रेंज, मजबूत ब्रांड पहचान और Suzuki के साथ रणनीतिक साझेदारी की वजह से भारतीय बाजार में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। कंपनी 2030 तक 15 नए मॉडल लॉन्च करने की बड़ी योजना पर काम कर रही है, और इनमें से करीब पाँच नए मॉडल अगले साल भारतीय सड़कों पर नजर आ सकते हैं।
1&2. New Gen Hilux & Fortuner
सबसे पहले नई जनरेशन Hilux और Fortuner की बात करें, तो Toyota ने हाल ही में ग्लोबल लेवल पर नई नौवीं पीढ़ी की Hilux पेश की है। इससे अब नई Fortuner को लेकर भी लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि दोनों में मैकेनिकल रूप से काफी समानताएँ हैं। नई Hilux का डिज़ाइन ज़्यादा बोल्ड और मॉडर्न है, जिसमें वर्टिकल स्टांस, बड़ा फ्रंट प्रोफ़ाइल, पतले इंटरकनेक्टेड हेडलैंप और स्क्वॉयर फ्रंट डिज़ाइन शामिल हैं।

यही स्टाइल अगले-जनरेशन Fortuner में भी देखने को मिल सकती है। Hilux में पेट्रोल, डीज़ल, 48V हाइब्रिड और फुली इलेक्ट्रिक BEV जैसे कई पावरट्रेन विकल्प दिए गए हैं, जिससे आने वाली Fortuner के लिए भी कई संभावनाएँ खुलती हैं। नई Hilux अगले साल भारत आ सकती है और Fortuner की नई जनरेशन भी दूर नहीं है।
3. New Land Cruiser Prado

तीसरा मॉडल नई लैंड क्रूजर प्राडो है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काफी चर्चा में है और संभवतः अगले साल भारत में CBU (पूरी तरह आयातित) यूनिट के तौर पर आएगी। यह TNGA-F लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनी है और 2.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 1.87 kWh बैटरी वाले हाइब्रिड सेटअप में आती है, जो कुल मिलाकर 326 एचपी की पावर उत्पन करता है।
4. Urban Cruiser BEV

वहीं कंपनी का चौथा मॉडल अर्बन क्रूजर BEV होगा, जो आने वाली मारुति सुजुकी e Vitara का Toyota वर्ज़न है। ब्रसेल्स मोटर शो में पेश की गई इस इलेक्ट्रिक SUV में e Vitara जैसी ही बैटरी और प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है और यह एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की रेंज देगी।
5. Updated Urban Cruiser Hyryder

वहीं कंपनी का अगला मॉडल अपडेटेड अर्बन क्रूजर Hyryder है जिसे अगले साल पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें कॉस्मेटिक बदलाव और केबिन में नए फीचर्स, जैसे Level 2 ADAS, मिल सकते हैं। हालांकि, इसके 1.5L माइल्ड हाइब्रिड और 1.5L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन विकल्प पहले जैसे ही रहेंगे।