टोयोटा भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी 5 नई कारें, इलेक्ट्रिक मॉडल्स पर भी फोकस

टोयोटा साल 2029 तक भारतीय बाजार में 5 नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है और यहाँ हमने उनके बारे में जानकारी दी है

पिछले कुछ वर्षों में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए काफी हद तक मारुति सुजुकी के रीबैज्ड मॉडल्स पर भरोसा किया है। लेकिन आने वाले समय में कंपनी अपनी खुद की विकसित की गई गाड़ियों पर ज्यादा फोकस करेगी। अगले 2-3 वर्षों में टोयोटा भारत में पांच नए मॉडल लॉन्च कर सकती है, जिनमें ज्यादातर पूरी तरह से टोयोटा मॉडल होंगे।

1. Toyota Urban Cruiser Ebella

toyota urban cruiser ebella

टोयोटा भी जल्द ही भारत में Ebella की कीमतों का खुलासा करेगी। इस SUV में दो लिथियम-आयरन-फॉस्फेट बैटरी पैक दिए जाएंगे, जो फ्रंट-एक्सल मोटर के साथ जुड़े होंगे। 49 kWh बैटरी 142 बीएचपी की पावर देता है, जबकि 61 kWh बैटरी पैक 171.5 बीएचपी की पावर और 189 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस 5-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी में 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। ऊंचे वेरिएंट्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरैमिक ग्लास रूफ, वायरलेस चार्जिंग और JBL का प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

2. New Gen Toyota Fortuner

Next-Gen-Toyota-Fortuner-Rendered
Rendering

टोयोटा 2027 की पहली छमाही में नई जनरेशन Fortuner को लॉन्च कर सकती है। इसकी टेस्टिंग फिलहाल थाईलैंड में चल रही है। नई Fortuner पहले से ज्यादा शार्प और अग्रेसिव डिजाइन के साथ आएगी। इंटीरियर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, Level 2 ADAS और पैनोरैमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, इंजन और गियरबॉक्स के विकल्प मौजूदा मॉडल जैसे ही रहने की उम्मीद है।

3. New Electric MPV

Maruti Suzuki YMC Electric MPV
Image Source: Harsh Vlogs/Youtube

टोयोटा 2027 के आखिर या 2028 में एक नई इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च कर सकती है, जो मारुति सुजुकी के ‘YMC’ कोडनेम वाले मॉडल पर आधारित होगी। इस MPV में अर्बन क्रूजर Ebella जैसी बैटरी और पावरट्रेन मिलने की संभावना है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला किआ कैरेंस Clavis EV से होगा।

4. Toyota Land Cruiser FJ

Toyota Land Cruiser FJ (5)

टोयोटा 2028 में नई Land Cruiser FJ लॉन्च कर सकती है। यह Fortuner से नीचे पोजिशन की जाने वाली बॉडी-ऑन-फ्रेम SUV होगी और इसे भारत में ही बनाया जा सकता है। इसमें 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 164 hp की पावर और 245 Nm का टॉर्क देगा। इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4WD सिस्टम दिया जा सकता है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन भी भविष्य में लॉन्च हो सकते हैं।

5. Toyota Corolla Cross

Toyota Corolla Cross (1)

टोयोटा Corolla Cross भी भारत में आएगी, लेकिन इसकी लॉन्चिंग 2029 के आसपास हो सकती है। इसे लोकली मैन्युफैक्चर किया जाएगा और यह नए TNGA-C प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इस SUV में 7-सीटर विकल्प भी मिल सकता है। साथ ही इसमें पेट्रोल और हाइब्रिड दोनों इंजन ऑप्शन दिए जाने की संभावना है