अब और किफायती हुई Toyota Rumion, नया E वेरिएंट 9.55 लाख में लॉन्च

Toyota Rumion का बेस-स्पेक E वेरिएंट केवल पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध है

टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी Rumion एमपीवी के लिए नया ‘E’ ट्रिम लॉन्च कर दिया है। नए एंट्री-लेवल वेरिएंट के आने से अब इस एमपीवी की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम हो गई है। नया E ट्रिम 9.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है, जो पहले के बेस S ट्रिम (10.51 लाख रुपये) से लगभग 96,000 रुपये सस्ता है।

हालांकि कम कीमत के साथ इसमें कुछ फीचर्स भी कम किए हैं। एक्सटीरियर की बात करें तो Rumion E में क्रोम फिनिश फ्रंट ग्रिल, क्रोम फ्रंट बंपर गार्निश, फुल व्हील कैप्स और LED टेल लैम्प्स दिए गए हैं। लेकिन इसमें बॉडी-कलर्ड ORVMs (इलेक्ट्रिक एडजस्ट और फोल्ड), इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल और बॉडी-कलर्ड डोर हैंडल्स नहीं मिलते, जो S ट्रिम में उपलब्ध हैं।

इंटीरियर में कंपनी ने 60:40 स्प्लिट सेकेंड रो सीट (वन-टच स्लाइड और रिक्लाइन), 50:50 स्प्लिट थर्ड रो सीट (रिक्लाइन फंक्शन), ड्यूल-टोन केबिन, 12V पावर सॉकेट और ड्राइवर साइड ऑटो-डाउन पावर विंडो जैसे फीचर्स दिए हैं। हालांकि इसमें रिमोट की-लेस एंट्री, फ्रंट पैसेंजर सीट बैक पॉकेट, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट के साथ यूटिलिटी बॉक्स, पैसेंजर सन वाइजर में वैनिटी मिरर, पार्किंग ब्रेक और गियर नॉब पर क्रोम फिनिश, सेंटर कंसोल AC वेंट, सेकेंड रो में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और ड्राइवर विंडो का ऑटो-अप फंक्शन नहीं मिलता है।

toyota Rumion (3)

Toyota Rumion VariantPrice (Rs lakh)
E Petrol MT (New)9.56
S Petrol MT10.51
S CNG MT11.40
G Petrol MT11.64
S Petrol AT12.05
V Petrol MT12.39
G Petrol AT13.11
V Petrol AT13.86

सेफ्टी के लिहाज से Rumion E में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और BA, ESP, हिल होल्ड, हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। S ट्रिम की तुलना में इसमें केवल सिक्योरिटी अलार्म की कमी है। इंजन की बात करें तो टोयोटा Rumion का यह वेरिएंट 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो 102 hp की पावर और 139 Nm का टॉर्क देता है।

इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं उच्च वेरिएंट्स में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है।S ट्रिम में ग्राहक 1.5 लीटर इंजन का CNG वर्जन भी चुन सकते हैं। CNG मोड में यह इंजन 87 एचपी की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क देता है।

toyota Rumion (2)

टोयोटा Rumion एमपीवी को E, S, G और V वेरिएंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ख़रीदा जा सकता है। इस एमपीवी की कीमत 9.55 लाख से लेकर 13.86 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी आने वाले हफ्तों में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार अर्बन क्रूजर Ebella को लॉन्च करेगी।